War 2 Box Office Collection Day 9: ‘वॉर 2’ का नौवां दिन फैंस के लिए रहा चौंकाने वाला, कमाई में आया ब्रेक, जानें कुल कलेक्शन

Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Aug 2025 2:18 PM

विज्ञापन

वॉर 2 का 9वें दिन का कलेक्शन, तसवीर- इंस्टाग्राम

War 2 Box Office Collection Day 9: फिल्म वॉर 2 ने शुरुआती दिनों में तेजी से बॉक्स ऑफिस पर कमाई की. अब फिल्म की कमाई पर ब्रेक लग गया है. ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर मूवी के कलेक्शन में गिरावट देखी गई है. चलिए 9वें दिन का आंकड़ा आपको बताते हैं.

विज्ञापन

War 2 Box Office Collection Day 9: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 ने आखिरकार सात दिनों में दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. ऋतिक की फिल्म ने कम समय में इतनी बड़ी कमाई. रजनीकांत, नागार्जुन, श्रुति हासन की कुली से क्लैश होने के बाद भी मूवी ने धुआंधार कमाई की. हालांकि कुली, वॉर 2 से आगे चल रही है. चलिए 9वें दिन के कलेक्शन के बारे में आपको बताते हैं.

वॉर 2 का 9वें दिन का कलेक्शन

अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित वॉर 2 ने 9वें दिन बेहद कम कमाई की. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 9वें दिन मूवी ने अभी तक महज 0.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. नेट कलेक्शन मूवी ने 204.47 करोड़ का कर लिया है, जबकि 9 दिन में कुली ने 230 करोड़ का कलेक्शन किया है. वॉर 2 ने सनी देओल की जाट, अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2, हाउसफुल 5, रेड 2 जैसे मूवीज के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया.

वॉर 2 ने अबतक कितने करोड़ की कमाई की

  • War 2 Box Office Collection Day 1- 52 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 2- 57.35 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 3- 33.25 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 4- 31.3 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 5- 8.4 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 6- 9 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 7- 5.59 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 8: 4.71 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 9: 0.51 करोड़ (Early Reports)

वॉर 2 की कुल कमाई- 204.47 करोड़

वॉर 2 में जूनियर एनटीआर- ऋतिक रोशन

वार 2 में ऋतिक रोशन कबीर और जूनियर एनटीआर ने विक्रम का किरदार निभाया हैं. मूवी में कियारा आडवाणी ने भी अहम किरदार निभाया हैं. एनटीआर ने इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा है. फैंस को ऋतिक और एनटीआर के बीच क्लैश पसंद आया है.

यह भी पढ़ें– War 2 Worldwide Collection: ‘वॉर 2’ का बॉक्स ऑफिस धमाका, कमाई 300 करोड़ के पार, असली आंकड़े कर देंगे शॉक

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola