War 2 Box Office Collection Day 18: बुरी तरह लुढ़की ‘वॉर 2’ की कमाई, करोड़ों से फिसलकर लाखों पर आ टिका

वॉर 2 का 18वें दिन का कलेक्शन Photo Source: Instagram
War 2 Box Office Collection Day 18: ऋतिक रोशन की एक्शन थ्रिलर वॉर 2 14 अगस्त को रिलीज हुई थी और पहले हफ्ते ब्लॉकबस्टर कलेक्शन किया. लेकिन दूसरे हफ्ते से मूवी की कमाई गिरकर सिंगल डिजिट में आ गई. अब 18वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.
War 2 Box Office Collection Day 18: एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘वॉर 2’ 14 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. रिलीज के पहले हफ्ते फिल्म ने ब्लॉकबस्टर कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया. एक हफ्ते के बाद मूवी की कमाई घट गई और सिंगल डिजिट में आ गई. अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी वॉर 2 ने अपने तीसरे हफ्ते में कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की. रजनीकांत की मूवी कुली भी वॉर 2 के साथ रिलीज हुई थी. कुली से वॉर 2 को कड़ी टक्कर मिली. अब ऋतिक की मूवी ने 18वें दिन कितना कलेक्शन कर लिया, यहां जानें.
18वें दिन वॉर का कलेक्शन
वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म वॉर 2 के कलेक्शन में एक ही हफ्ते के बाद गिरावट आ गई. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 18वें दिन फिल्म ने 0.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ये शरुआती आंकड़े है जो शाम तक अपडेट हो जाएंगे. नेट कलेक्शन मूवी ने 18 दिन में 232.88 करोड़ का कर लिया है. दूसरी तरफ सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की रोमांटिक ड्रामा ‘परम सुंदरी’ रिलीज हो गई है, जो वॉर 2 को कड़ी टक्कर दे रही है.
जानें वॉर 2 का कलेक्शन
- War 2 Week 1 Box Office Collection- 204.25 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 9: 4 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 10: 6.2 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 11: 7.25 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 12: 2.15 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 13: 2.75 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 14: 2.5 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 15: 1.5 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 16- 0.65 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 17- 0.96 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 18- 0.02 करोड़ (Early Reports)
Total Box Office Collection- 232.88 करोड़
यह भी पढ़ें- Anupama New Entry: सीरियल में हुई नयी एंट्री, राजन शाही ने कहा- हम उन्हें शो में बड़ा ट्विस्ट लाने के लिए लाए हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










