War 2 Box Office Collection Day 1: ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप, ओपनिंग डे पर इतना कमाएगी ऋतिक रोशन की फिल्म
Published by : Ashish Lata Updated At : 12 Aug 2025 9:36 AM
War 2 Box Office
War 2 Box Office Collection Day 1: वाईआरएफ की 'वॉर 2' भारत में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करने के लिए तैयार है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई और दर्शक एक्शन ड्रामा को देखने के लिए धड़ाधड़ टिकट बेच रहे हैं. अब ओपनिंग डे पर ये कितनी कमाई कर सकती है, इसका खुलासा हो गया है.
War 2 Box Office Collection Day 1: ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर की रिलीज की उल्टी गितनी शुरू हो गई है. फैंस एक्शन फिल्म को देखने के लिए सुपरएक्साइटेड हैं. वाईआरएफ का अगला स्पाई यूनिवर्स हाई-ऑक्टेन शोडाउन का वादा करती है. जिसमें जासूस कबीर इस बार एनटीआर से भिड़ेगा. मूवी में कियारा आडवाणी भी ग्लैमर का तड़का लगाती दिखाई देंगी. अब फिल्म पहले दिन कितना कमाई करेगी, इसको लेकर डिटेल्स सामने आ गए हैं.
पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है वॉर 2
जैसे-जैसे ‘वॉर 2‘ की रिलीज डेट आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे पूरे भारत में टिकटों की प्री-सेल में तेजी दिखी जा रही है. ट्रेड एक्सपर्ट जोगिंदर टुटेजा के अनुसार, ऋतिक, जूनियर एनटीआर और कियारा की यह फिल्म पहले दिन 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है, और स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी पर 75 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करेगी.
एक और समीक्षक ने वॉर 2 के ओपनिंग डे को लेकर की भविष्यवाणी
एक अन्य फिल्म विश्लेषक और फिल्म समीक्षक, रोहित जायसवाल ने भी वॉर 2 के पहले दिन के आंकड़ों के बारे में अपनी शुरुआती भविष्यवाणी शेयर की. उन्होंने एक्स पर लिखा, ”वॉर 2 अपनी रिलीज के दिन हिंदी क्षेत्र में लगभग 70 करोड़ रुपये (नेट) की धमाकेदार शुरुआत कर सकती है. वॉर 2 को बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की कुली से भयंकर क्लैश का सामना करना पड़ेगा. इसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिलेगा. ‘वॉर 2’ का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है. इसमें कियारा आडवाणी, आशुतोष राणा, शब्बीर अहलूवालिया और आलिया भट्ट-शार्वरी भी विशेष भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
यह भी पढ़ें- Gadar 2 के डायरेक्टर ने सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म के 2 साल पूरे होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गदर हर तरफ गदर…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










