Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: गीतांजलि नहीं अपनी असली मां को डांस प्रतियोगिता का विनर बताएगी मायरा, अरमान-अभीरा आएंगे करीब

Published by : Ashish Lata Updated At : 12 Aug 2025 9:37 AM

विज्ञापन

Samridhii Shukla on working with miara

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड जबरदस्त होने वाले हैं, क्योंकि अरमान और अभीरा एक दूसरे के करीब आ जाएंगे. इधर डांस प्रतियोगिता में मायरा, गीतांजलि को विनर घोषित करेगी. जिसके बाद गीतू गुस्सा होकर कमरे में चली जाएगी.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने दिलचस्प ट्विस्ट और टर्न के लिए चर्चा में है. हाल के एपिसोड में, दर्शकों ने देखा कि मायरा अभीरा को अपनी डांस प्रतियोगिता के बारे में बताती है. वह कहती है कि वह गीतांजलि के साथ पार्टिसिपेट करना चाहती है, क्योंकि अभीरा को शास्त्रीय नृत्य नहीं आता है. अभीरा दुखी होती है, लेकिन अपनी बेटी के लिए सहमत हो जाती है. हालांकि, अरमान गीतांजलि से अभीरा को नृत्य करने देने के लिए कहता है. मायरा तब अभीरा और गीतांजलि के बीच एक प्रतियोगिता रखने का फैसला करती है, ताकि यह तय हो सके कि उसके साथ कौन डांस करेगा. अरमान तब गीतांजलि को मां और बेटी के बीच आने की कोशिश करने के लिए फटकार लगाते हैं.

अरमान और अभीरा आएंगे एक दूसरे के करीब

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दर्शक देखेंगे कि अभिरा क्लासिकल डांस सीखने की बहुत कोशिश करती है. उसे कोई गुरु नहीं मिलता, इसलिए वह ऑनलाइन सीखने का फैसला करती है. हालांकि, वह ऐसा नहीं कर पाती और कियारा यह देख लेती है. कियारा अरमान को बताती है कि अभीरा कैसे स्ट्रगल कर रही है. कियारा की बात सुनकर अरमान अभीरा की मदद करने का फैसला करता है. वह पंजाबी लुक में गोयनका हाउस पहुंचेगा, लेकिन अभीरा उसे पहचान लेगी. हालांकि, अरमान उसे मदद करने के लिए कहेगा. अरमान, अभीरा को उस डांस स्टेप के बारे में बताएगा, जो मायरा हमेशा से सीखना चाहती थी. मायरा के लिए क्लासिकल डांस सीखते हुए, अभीरा अरमान के भी करीब आ जाएगी.

अरमान को बचाने के लिए दौड़ेगी अभीरा

पोद्दार हाउस में अभीरा और गीतांजलि का डांस मुकाबला होगा. गीतांजलि यह देखकर हैरान रह जाएगी कि अभीरा ने कितनी खूबसूरती से क्लासिकल डांस सीखा है. उसे यह देखकर जलन भी होगी. हालांकि, डांस करते-करते हम देखेंगे कि गीतांजलि अरमान को धक्का देकर दूर धकेल देगी और वह बिजली के बोर्ड के पास जाएगा, जिसमें चिंगारी निकलने वाली है.

गीतांजलि मायरा को करेगी ब्लैकमेल

अभीरा यह देख लेगी और डांस कॉम्पिटिशन छोड़कर उसे बचाने के लिए दौड़ेगी. गीतांजलि उसे भागते हुए देख लेगी और सोचेगी कि वह जीत गई है. हालांकि अभीरा की दरियादिली देखकर मायरा अपनी असली मां को विनर बताएगी. अभीरा को विनर बनते देखते ही गीतांजलि गुस्से में कमरे में चली जाएगी और अपना सामान पैक करेगी. मायरा उसके पीछे जाएगी और उसे जाने से मना करेगी. गीतांजलि फिर मायरा को इमोशनल ब्लैकमेल करेगी.

यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par: आमिर खान ने ‘सितारे जमीन पर’ के यूट्यूब प्रदर्शन पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे नंबर्स बताने…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola