विवेक अग्निहोत्री ने सोनाक्षी सिन्हा की वेब सीरीज 'दहाड़' का उड़ाया मजाक, बोले- एक पुलिस वाला बनने के लिए...
Published by : Divya Keshri Updated At : 19 May 2023 9:03 AM
फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है. वो लिखते है, बॉलीवुड अभिनेताओं को लगता है कि हुकुम… म्हारो… थारो… कहकर वे राजस्थानी पात्र बन सकते हैं. बाकी डायलॉग्स वे अपने पंजाबी, बंबइया, तमिल, कन्नड़ लहजे में बोल सकते हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, सोहम शाह, गुलशन देवैया और विजय वर्मा स्टारर वेब सीरीज ‘दहाड़‘ कुछ समय पहले ही रिलीज हुई है. इस वेब सीरीज के जरिए ओटीटी की दुनिया में सोनाक्षी ने कदम रखा. सीरीज में एक्ट्रेस पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आ रही है. जहां एक तरफ हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है तो दूसरी तरफ फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने वेब सीरीज ‘दहाड़’ पर तंज कसा है. चलिए आपको बताते है उन्होंने क्या कहा.
फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री अपने मन की बात कहने से पीछे नहीं हटते. उन्होंने अपने ट्विटर पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है. वो लिखते है, 1.बॉलीवुड अभिनेताओं को लगता है कि हुकुम… म्हारो… थारो… कहकर वे राजस्थानी पात्र बन सकते हैं. बाकी डायलॉग्स वे अपने पंजाबी, बंबइया, तमिल, कन्नड़ लहजे में बोल सकते हैं. 2. एक पुलिस वाला बनने के लिए आपको बस टाइट फिटिंग खाकी कपड़े पहनने की जरूरत है. ढेर सारे मेकअप के साथ.
Few observations:
1. Bollywood actors think that by saying हुक़ुम… म्हारो… थारो… they can become Rajasthani characters. Rest of the dialogues they can speak in their Punjabi, Bambaiya, Tamil, Kannada accent.
2. To be a cop you just need to wear tight fitting khaki clothes.…— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) May 13, 2023
विवेक अग्निहोत्री तीसरे प्वाइंट में लिखते है, उन्हें लगता है कि नीरस और उबाऊ अभिनय करके, इतनी धीमी गति से संवाद बोलना कि कोई समझ न सके, अच्छा, मस्त अभिनय है. 4. अगर आप अल्ट्रा मॉडर्न दिखने वाले, गोरे और प्यारे, शहरी अभिनेताओं को कुछ राजस्थानी शब्द बोलते हैं और बेवजह गाली देते हैं, तो दर्शक इतने मूर्ख हैं कि उन्हें विश्वास हो जाएगा कि ये अभिनेता वास्तव में राजस्थानी हैं. 5. राजस्थान की चिलचिलाती गर्मी में, आप मेकअप की इतनी परतें नहीं उठा सकते.
दर्शक बेवकूफ नहीं है…
आगे विवेक अग्निहोत्री छठे प्वाइंट में लिखते है, कृपया अपनी पश्चिमी फिल्मों की प्रेरणाओं को राजस्थान में फिट करना बंद करें. आखिरी प्वाइंट में वो लिखते है, दर्शक बेवकूफ नहीं है. आप है. अब इसे आप लाख बार दोहराएं. बता दें कि दहाड़ में सोनाक्षी सिन्हा के किरदार का नाम अंजलि है, जो एक पुलिस ऑफिसर है. सोनाक्षी जयपुर के पास एक छोटे से शहर में हत्याओं की एक कड़ी को सुलझाने की कोशिश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










