Viral Video: रणवीर सिंह के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, फैंस बोले- उनका रवैया… आपने देखा

Updated:
विज्ञापन
ranveer singh viral video

ranveer singh viral video

Viral Video: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक्टर को एक बुजुर्ग महिला से मिलते हुए देखा जा सकता है. अचानक हुई इस बातचीत को देखकर आपका दिल पसीज जाएगा और आप उनकी तारीफ करने से नहीं थकेंगे.

विज्ञापन

Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की दरियादिली ने विनम्रता और सम्मान ने उस समय सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जब उन्हें बांद्रा स्थित एक स्टूडियो से बाहर निकलते हुए देखा गया. यहां अचानक एक बुजुर्ग महिला उनसे मिली. अचानक हुई बातचीत के दौरान एक्टर ने उस महिला को बड़े ही प्यार से अटेंड किया. उन्होंने उनका हाथ चूमा और उनके पैर छुए.

दरअसल एक्टर जब स्टूडियो से बाहर निकले तो उन्होंने एक महिला को अपना इंतजार करते देखा. जल्दी से आगे बढ़ने के बजाय, वह उनसे बात करने के लिए रुक गए. दोनों को क्यूट पल को देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, “प्यारा पल… रणवीर सिंह के लिए इज्जत और भी ज्यादा बढ़ गई, वह सबसे कितने प्यार और सम्मान से मिलते हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, क्या बात है… बाबा, इसलिए आप सबके फेवरेट हो… आपको देखकर दिल खुश हो जाता है मेरा. एक अन्य यूजर ने लिखा, “उनका रवैया और सबसे प्यार से मिलना काफी अच्छा लगता है.” वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर आखिरी बार रोहित शेट्टी की ओर से निर्देशित “सिंघम अगेन” में देखा गया था. इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकार भी थे.

यह भी पढ़ें- Saiyaara: अनीत पड्डा ने फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर अब जाकर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे डर है कि आगे…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola