Viral Video: नोरा के डांस पर अमिताभ बच्‍चन ने बोला 'उफ्फ!', तो यूजर्स ने ले डाली चुटकी, कहा- जया जी का मूड इसीलिए खराब…

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 07 Mar 2025 2:18 PM

विज्ञापन
Amitabh Bachchan and Nora Fatehi Viral Video
Amitabh Bachchan and Nora Fatehi Viral Video

Viral Video: अभिषेक बच्चन ने अपनी आगामी फिल्म 'बी हैप्पी' का नया गाना 'सुल्ताना' सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें नोरा फतेही के जबरदस्त मूव्स देखने को मिल रहे हैं. अब इसपर अमिताभ बच्चन ने रिएक्ट किया है.

विज्ञापन

Viral Video: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की नई फिल्म ‘बी हैप्पी’ में नजर आएंगे. एक्टर ने हाल ही में इस फिल्म के नए गाने ‘सुल्ताना’ को अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर शेयर किया. इस गाने में नोरा अपने जबरदस्त का मूव्स दिखाती हुई नजर आ रही हैं. अब इस गाने पर अमिताभ बच्चन का ट्वीट आया है, जो इस वक्त जमकर सुर्खियां बटोर रहा है.

अमिताभ बच्चन ने इस गाने को री-पोस्ट करते हुए लिखा, ‘उफ्फ, सुपर्ब.’ अब इसपर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी चुटकी ले ली है और कमेंट सेक्शन में कई मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. एक ने लिखा-,’अमित जी अपनी फर्जी आईडी की जगह यहां आ गए.’ दूसरे ने कहा, ‘कोई जया जी को टैग करो.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘जया जी का मूड इसीलिए खराब रहता होगा.’

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola