Viral Video: ‘छावा’ का क्लाइमैक्स देख फुट फुटकर रोया छोटा बच्चा, पोस्ट शेयर कर विक्की बोले- हमारी सबसे बड़ी कमाई

Viral Video of Kid Watching ‘Chhaava’ in Theater
Viral Video: विक्की कौशल की ‘छावा’ दर्शकों से शानदार रिस्पांस बटोर रही है. इसी बीच एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक बच्चे की वीडियो शेयर की है, जिसमें वह फिल्म के क्लाइममैक्स को देखने के बाद काफी भावुक हो गया है.
Viral Video: विक्की कौशल की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘छावा’ 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को रिलीज हुए अभी तीन ही दिन हुए हैं और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसका क्लाइमैक्स भी दर्शकों को खूब भावुक कर रहा है. विक्की ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक छोटा बच्चा छावा फिल्म को देखने के बाद फुट फुटकर रो रहा है. इस वीडियो में देख सकते हैं कि बच्चा अपने दिल पर हाथ रखकर रो रहा है. एक्टर ने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हमारी सबसे बड़ी कमाई! तुम पर गर्व है बेटा…काश मैं तुम्हें गले लगा पाता. आपके प्यार और भावनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया. हम चाहते थे कि शंभू राजे की कहानी दुनिया के हर घर तक पहुंचे…और ऐसा होते देखना हमारी सबसे बड़ी जीत है. सिनेमाघरों में छावा.” अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रह��� है और फैंस की प्रतिक्रिया बटोर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










