क्या किसिंग सीन में कंगना रनौत ने काट दिए थे वीर दास के होंठ, क्या सच में बहा था खून? कॉमेडियन ने दिया जवाब
वीर दास और कंगना रनौत, फोटो- इंस्टाग्राम
वीर दास ने सोशल मीडिया पर उन दावों का जवाब दिया है, जिनमें कहा गया था कि कंगना रनौत के साथ फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ के एक किसिंग सीन के दौरान उन्हें चोट लग गई थी. आइए जानते हैं कि वीर ने क्या कहा.
एक वायरल सोशल मीडिया दावा ने कंगना रनौत और कॉमेडियन वीर दास की 2014 की फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ को फिर चर्चा में ला दिया. दावा किया गया कि फिल्म में एक किसिंग सीन के दौरान कंगना की वजह से वीर दास को चोट लग गई थी. अब इस पूरे मामले पर खुद वीर दास ने साफ बयान देकर सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है.
वीर दास ने क्या कहा?
वीर दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस दावे को पूरी तरह गलत बताया. उन्होंने लिखा, “यह कहानी पूरी तरह फिक्शन है. कंगना शूटिंग के दौरान पूरी तरह प्रोफेशनल थीं और वह एक बेहद टैलेंटेड आर्टिस्ट हैं. यह सब कहना उनके लिए गलत है.” वीर दास ने आगे लिखा, “उन्होंने आगे चलकर मुझे कुछ साल बाद मजाक में ‘टेररिस्ट’ कहा था, लेकिन सेट पर उनके साथ कोई दिक्कत नहीं हुई.”
यह दावा कहां से शुरू हुआ?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक जर्नलिस्ट ने सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में कहा, “वीर दास को अपने पॉडकास्ट पर लायी. शायद वो रो पड़ेगा, उस दर्दनाक समय के बारे में सोच रहा हूं जिससे वह गुजरा था. जब वह रिवॉल्वर रानी की शूटिंग कर रही थीं, तो उस सीन में उन्हें किस करना था. वो भूल गई और सीन खत्म होने के बाद भी नहीं रुकीं जारी…बेचारे का लिप काटके खून-खून कर दिया उसको.
कंगना रनौत का पुराना जवाब
यह पहली बार नहीं है जब इस तरह के आरोप सामने आए हो. साल 2023 में भी ऐसे पोस्ट सोशल मीडिया पर आए थे, जिसमें कंगना रनौत पर ऐसे आरोप लगे थे कि उन्होंने वीर दास को किस करने के दौरान उनके लिप को काट दिया था. तब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरी पर इसपर रिएक्ट करते हुए लिखा था, “क्या मैंने ह्रितिक रोशन के बाद अब वीर दास की भी इज्जत खराब कर दी? यह कब हुआ?” उन्होंने इस पर हंसते हुए इमोजी भी लगाया था.
Revolver Rani Movie: फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ क्या है?
साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म में कंगना रनौत ने लीड रोल निभाया था, जबकि वीर दास उनके अपोजिट नजर आए थे. फिल्म का निर्देशन साई कबीर श्रीवास्तव ने किया था. इसमें पियूष मिश्रा, जाकिर हुसैन और ज़ीशान क़ादरी जैसे कलाकार भी शामिल थे. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म पिट गई थी और इसने सिर्फ 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
यह भी पढ़ें- India’s Got Latent 2: आलिया भट्ट के बाद क्या कंगना रनौत बनेंगी समय रैना की गेस्ट? वायरल फोटो की सच्चाई आई सामने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










