Vicky Kaushal: पिता बनने के बाद पहली बार अवॉर्ड लेने पहुंचे विक्की, बेटे के नाम किया सम्मान

Updated:
विज्ञापन

Vicky Kaushal

Vicky Kaushal: फिल्म ‘छावा’ के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतने के बाद विक्की कौशल भावुक हो गए. उन्होंने यह सम्मान अपने बेटे को समर्पित किया और कहा कि जब वह बड़ा होगा तो अपने पिता पर गर्व करेगा. पिता बनने के बाद यह विक्की का पहला अवॉर्ड फंक्शन था.

विज्ञापन

Vicky Kaushal: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी प्रोफेशनल सफलता के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के खूबसूरत दौर का भी आनंद ले रहे हैं. 7 नवंबर को विक्की और उनकी पत्नी कैटरीना कैफ माता-पिता बने. कपल के घर बेटे का जन्म हुआ, हालांकि अब तक उन्होंने अपने लाडले का नाम सार्वजनिक नहीं किया है. एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स में उन्हें फिल्म ‘छावा’ के लिए बेस्ट एक्टर का सम्मान मिला. लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विक्की ने छत्रपति संभाजी महाराज का दमदार किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहा.

विज्ञापन

अवार्ड लेते वक्त भावुक हुए विक्की कौशल

अवॉर्ड लेते समय विक्की कौशल काफी भावुक नजर आए. उन्होंने अपने स्पीच में कहा कि यह सम्मान उनके लिए बेहद खास है. विक्की ने कहा कि यह अवॉर्ड वह अपने परिवार और खास तौर पर अपने बेटे को समर्पित करते हैं, जो उनके जीवन में एक आशीर्वाद बनकर आया है. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि यह पिता बनने के बाद उनका पहला आउटडोर ट्रिप है और उन्हें यकीन है कि जब उनका बेटा बड़ा होगा और यह पल देखेगा, तो अपने पिता पर गर्व करेगा.

पिता बनने के अनुभव पर की बात

नए पिता बनने के अनुभव पर बात करते हुए विक्की ने कहा कि फिलहाल उन्हें किसी तरह की चुनौती महसूस नहीं हो रही है. उन्होंने इस एहसास को “जादुई” और “बेहद सुखद” बताया. अभिनेता ने कहा कि इस भावना को शब्दों में बयां करना मुश्किल है और भगवान ने उनके परिवार पर खास कृपा की है.

डायपर बदलने में माहिर

विक्की ने मजाकिया अंदाज में यह भी स्वीकार किया कि इन दिनों वह अभिनय से ज्यादा डायपर बदलने में माहिर हो गए हैं. उनके इस बयान पर वहां मौजूद लोग मुस्कुरा उठे. विक्की की यह सादगी और भावुकता फैंस के दिलों को छू गई. वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की लगातार मजबूत और अलग-अलग किरदारों से अपनी पहचान को और पुख्ता कर रहे हैं. वहीं, पर्सनल लाइफ में पिता बनने के बाद उनके जीवन में एक नई खुशियों की शुरुआत हुई है.

यह भी पढ़ें: आर्यन खान ने जीता पहला अवॉर्ड, गौरी खान बोलीं- ‘अब नया केबिन डिजाइन करना पड़ेगा’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola