पिता की तबीयत पर प्राइवेसी चाहता है खान परिवार, क्या डॉक्टर के बयान से नाराज हैं सलमान खान?
Salim Khan Health Update
Salim Khan Health Update: सलीम खान की तबीयत को लेकर सलमान खान और उनका परिवार प्राइवेसी बनाए रखना चाहता है. अस्पताल द्वारा जारी हेल्थ अपडेट पर उन्होंने नाराजगी जताई है. डॉक्टरों के मुताबिक सलीम खान की हालत स्थिर है और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं, धीरे-धीरे रिकवरी की उम्मीद है.
Salim Khan Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान की तबीयत को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार खबरें सामने आ रही हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस बीच अस्पताल की ओर से जारी आधिकारिक बयान और मीडिया रिपोर्ट्स के बाद अब एक नई जानकारी सामने आई है कि परिवार उनकी हेल्थ अपडेट को सार्वजनिक नहीं करना चाहता.
परिवार ने कहा- हेल्थ अपडेट है निजी मामला
Variety India की एक रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान और उनका परिवार इस बात से खुश नहीं है कि अस्पताल की ओर से सलीम खान की सेहत को लेकर सार्वजनिक बयान जारी किया गया. परिवार का मानना है कि किसी की सेहत पूरी तरह निजी विषय होता है और इस पर जानकारी साझा करने का अधिकार सिर्फ परिवार के पास होना चाहिए. ऐसे में उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि आगे से उनकी अनुमति के बिना कोई मेडिकल अपडेट मीडिया में साझा न किया जाए.
डॉक्टर ने क्या बताया सलीम खान की हालत के बारे में
बुधवार को लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सलीम खान को हल्का ब्रेन हैमरेज हुआ था. उस समय उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ा हुआ था और शरीर में झटके आ रहे थे. स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए उन्हें कुछ समय के लिए वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया. डॉक्टरों ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी हालत गंभीर नहीं थी और जरूरी इलाज समय पर कर दिया गया.
फैंस कर रहे हैं दुआ
इधर, परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. वहीं फैंस और शुभचिंतक लगातार सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं.
यह भी पढ़ें: सलीम खान की सेहत में सुधार है या नहीं? सलमान की हीरोइन ने दिया अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए