Father’s Day पर वरुण धवन ने अपनी बेटी की पहली तसवीर शेयर कर लिखा खास मैसेज, परिणीति चोपड़ा बोलीं- VD बड़ा हो गया तू

Varun Dhawan
फादर्स डे पर वरुण धवन ने अपनी बेटी की पहली तसवीर शेयर की है. फोटो में वो अपनी बेटा का हाथ पकड़े दिख रहे हैं. फोटो बहुत प्यारी है और इसपर फैंस कमेंट कर रहे हैं.
वरुण धवन और नताशा दलाल के लिए ये साल काफी खास है. कपल ने इसी महीने बेबी गर्ल का स्वागत किया है. एक वीक पहले ही वरुण और नताशा बेबी को अस्पताल से घर लेकर आए हैं. अपने पहले फादर्स डे पर वरुण ने अपनी बेटी की पहली फोटो फैंस संग शेयर किया है. तसवीर बहुत क्यूट है और फैंस इसपर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. इसके साथ उन्होंने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है.
वरुण धवन ने शेयर की अपनी बेटी की पहली तसवीर
वरुण धवन और नताशा दलाल साल 2021 में शादी किया था. इसी महीने कपन ने अपने पहले बेबी का वेलकम किया. नताशा ने 3 जून को एक बेटी को जन्म दिया था. आज फादर्स डे पर एक्टर ने दो तसवीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. पहले फोटो में अपनी बेटी के नन्हे हाथ को वो थामे दिख रहे हैं. दूसरे फोटो में वो अपने डॉग के पंजे को पकड़े हुए हैं. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, हैप्पी फादर्स डे. मेरे पिता ने मुझे सिखाया कि इस दिन को सेलिब्रेट करने का सबसे अच्छा तरीका है बाहर जाकर अपने फैमिली के लिए काम करना और मैं भी यहीं करूंगा. एक लड़की का पिता बनकर मुझे इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती.
वरुण धवन की अपकमिंग मूवीज
वरुण धवन के पोस्ट पर कमेंट करते हुए “गर्ल डैड, वीडी बड़ा हो गया रे तू!” मनीष पॉल ने लिखा, ”बेस्ट बेस्ट बेस्ट! बेटियां आर्शिवाद होती हैं.” एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग मूवी बेबी जॉन है, जो एक एक्शन थ्रिलर है. कालीस्वरन द्वारा निर्देशित मूवी की शूटिंग में वो लगे हुए है. हाल ही में उन्होंने शूटिंग के दौरान एक बीटीएस वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘बेबी जॉन, डे 83.’ मूवी में जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव हैं. उनके पास सामंथा रूथ प्रभु के साथ सिटाडेल इंडिया और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










