Panchayat 3 में सबसे ज्यादा फीस पाने पर 'सचिव जी' ने तोड़ी चुप्पी, जितेंद्र कुमार बोले- 'ये कोई बात…'

Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Jun 2024 8:04 AM

विज्ञापन

Panchayat 4

'पंचायत 3' में अभिषेक त्रिपाठी के रोल में दिखे जितेंद्र कुमार को शो के लिए सबसे ज्यादा सैलरी मिली है, ऐसी चर्चा सोशल मीडिया पर है. अब इन खबरों पर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

Panchayat 3: वेब सीरीज पंचायत 3 फुलेरा नाम के एक छोटे से गांव में स्थापित एक कॉमेडी-ड्रामा है. सीजन 3 जब से रिलीज हुआ है, दर्शक इसके बारे में बात करते नहीं थक रहे. सोशल मीडिया पर आए दिन सीरीज से जुड़े तसवीरें और छोटे-छोटे क्लिप वायरल होते रहते हैं. इसमें जितेंद्र कुमार, अभिषेक त्रिपाठी का किरदार निभा रहे हैं. उनके अलावा सीरीज में नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैजल मलिक, दुर्गेश कुमार नजर आए है. इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा हो रही थी कि जितेंद्र को इस सीजन सबसे ज्यादा फीस मिली है. इसपर एक्टर ने रिएक्ट किया है.


पंचायत 3 के लिए जितेंद्र कुमार ने कितनी ली फीस
पंचायत 3 जितेंद्र कुमार लीड रोल निभा रहे हैं. सीरीज में वो एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट है और उन्हें फुलेरा में सरकारी नौकरी मिलती है. दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित सीरीज के दोनों सीजन को दर्शकों से काफी प्यार मिला. तीसरा सीजन आते ही लोगों के दिलों को छू गया. ऐसी खबरें चल रही है पंचायत के तीसरे सीजन के लिए जितेंद्र को 5.6 लाख रुपए मिले है. वो सीरीज में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर है. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसपर एक्टर ने कहा, “मुझे लगता है कि किसी के सैलरी और फाइनेंसियल मामलों पर चर्चा करना सही में अनुचित है.”

Panchayat के इस एक्टर ने सैफ-करीना कपूर के रिसेप्शन में किया था किचन हेल्प का काम, खुद किया बड़ा खुलासा

Panchayat छोड़ने की अफवाहों पर ‘सचिव जी’ ने किया रिएक्ट, जितेंद्र कुमार बोले- ईमानदारी से कहूं तो…

Panchayat 3 को बनाने में क्यों लगा इतना वक्त, नीना गुप्ता बोलीं- इसमें देरी हुई क्योंकि हमने…


जितेंद्र कुमार ने कही ये बात
जितेंद्र कुमार ने आगे कहा, “इस डिस्कशन से कुछ अच्छा निकल कर आएगा और ये फलदायी भी नहीं है. मुझे लगता है कि किसी को भी ऐसी किसी भी अफवाह में पड़ने से बचना चाहिए, ऐसी कोई बात नहीं होनी चाहिए.” गौरतलब है कि पंचायत सीजन 3, 28 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था. जितेंद्र ने टीवीएफ पिचर्स, कोटा फैक्ट्री और शुभ मंगल सावधान जैसे फिल्मों औऱ सीरीज में काम किया है. इन प्रोजेक्ट्स ने उन्हें घर-घर पॉपुलर कर दिया.

Panchayat 3 Twitter Review: पंचायत 3 देखने के बाद दर्शकों का रिव्यू आया सामने, इस एक सीन पर फैंस के छलके आंसू

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola