वरुण धवन और नताशा दलाल के घर आई नन्ही परी, करण जौहर-अर्जुन कपूर ने इस अंदाज में दी बधाई
Published by : Ashish Lata Updated At : 04 Jun 2024 10:46 AM
Varun Dhawan Natasha Dalal
Varun Dhawan Blessed With Baby Girl: वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल फाइनली पेरेंट्स बन गए हैं. उनके घर नन्ही परी आई है. डेविड धवन ने ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की. जिसके बाद बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं.
Varun Dhawan Blessed With Baby Girl: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के घर खुशखबरी आई है. जी हां फैशन डिजाइनर नताशा दलाल ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. कपल लिटिल प्रिंसेस को देखकर काफी खुश हैं. वरुण धवन के पिता और फिल्म निर्माता डेविड धवन ने अस्पताल से निकलते ही मीडिया के साथ इस गुड न्यूज को शेयर किया. बता दें कि वरुण और नताशा ने फरवरी में दुनिया वालों के साथ अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. उन्होंने अपनी पत्नी के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वरुण नताशा के बेबी बंप पर किस करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “वी आर प्रेग्नेंट… आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है.”
वरुण धवण बने पापा
वरुण धवन और नताशा दलाल के माता-पिता बनने पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी काफी खुश हैं. करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक दिल छू लेने वाला मैसेज शेयर किया, जिसमें लिखा, “मेरे बच्चे को एक बेटी हुई है!!! मैं बहुत खुश हूं!!! गौरवान्वित मां और पापा को बधाई!!! नताशा और वरुण आपसे मैं बहुत प्यार करता हूं.” दूसरी ओर, अर्जुन कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नए माता-पिता को बधाई दी. उन्होंने लिखा, “बेबी जॉन को एक बच्चा हुआ है!!! पापा नंबर 1 की कास्टिंग अब फाइनली लॉक हो गई है!!! बधाई हो नताशा और @varundvn”
Also Read- Varun Dhawan की पत्नी नताशा दलाल के बेबी शावर सेरेमनी की तसवीरों पर आ जाएगा दिल, देखें इनसाइड फोटो
Also Read- Call Me Bae Teaser: अनन्या पांडे ने वरुण धवण के कपड़ों का उड़ाया मजाक, फैशन आइकन बन दिए टिप्स
फैंस ने दी वरुण-नताशा को बधाई
वरुण और नताशा को फैंस ने भी दिल खोलकर बधाई दी है. एक यूजर ने लिखा, “लक्ष्मी आई हैं बधाई हो वरुण.” दूसरे यूजर ने लिखा, “कपल को बधाई… जल्दी बेबी की फोटो भी दिखाओ.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”वाह नताशा और वरुण के घर भी बेबी गर्ल आई है… कपल को बधाई.” बता दें कि वरुण ने 24 जनवरी, 2021 को अपनी लंबे समय तक नताशा को डेट करने के बाद शादी कर ली थी.
वरुण धवन इन फिल्मों का बनेंगे हिस्सा
वरुण धवण की वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर एक्शन थ्रिलर फिल्म बेबी जॉन में नजर आएंगे. बेबी जॉन का निर्देशन ए कालीस्वरन ने किया है. एटली इस फिल्म को जियो स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं. वह हॉलीवुड सीरीज सिटाडेल में भी सामंथा रुथ प्रभु के साथ दिखाई देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










