Fathers Day 2024: ‘गुल्लक’ से 'ये मेरी फैमिली’ तक, पिता संग देखें ये दिल छूने वाली वेब सीरीज, कराएं अपने फादर को स्पेशल फील
Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Jun 2024 9:35 AM
Fathers Day 2024
कई देशों में फादर्स डे जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है और इस साल ये 16 जून को सेलिब्रेट किया जा रहा है. ऐसे में आप अपने पिता के साथ ये वेब सीरीज देखकर उन्हें स्पेशल फील करा सकते हैं.
Fathers Day 2024: फादर्स डे आज यानी 16 जून को मनाया जा रहा है. अगर इस खास दिन आप अपने पिता को स्पेशल फील करवाना चाहते हैं, तो उनके साथ ये वेब सीरीज देख सकते हैं. ये सीरीज की कहानी आपके दिल को छू जाएगी.

वेब सरीज ‘होस्टेजेस’ में रोनित रॉय, डिनो मोरिया है और इसका निर्देशन सुधीर मिश्रा ने किया है. सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे एक पिता कठिन हालातों में अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर गुजरने को रेडी रहता है. ये काफी दिलचस्प सीरीज है. हॉटस्टार डिज्नी पर आप इसे देख सकते हैं.

ये मेरी फैमिली एक लोकप्रिय वेब सीरीज है. इसकी कहानी 1990 के दशक की है, जिसमें एक परिवार की स्टोरी है. अबतक इसके दो सीजन आ चुके हैं और तीसरा सीजन इसी साल रिलीज हुआ है. इसमें जूही परमार और राजेश कुमार है. अमेजन मिनी टीवी पर ये आपको मिल जाएगा.

वेब सीरीज ब्रीथ में आर. माधवन और अमित साध है. इसकी कहानी है कि कैसे एक पिता अपने बीमार बेटे को बचाने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहता है. दूसरे सीजन, ब्रीद: इनटू द शैडोज में अभिषेक बच्चन है. अमेजन प्राइम पर इसे ये आपको मिल जाएगी.

वेब सीरीज गुल्लक के अबतक चार सीजन आ चुके हैं. चारों सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया और. इसकी कहानी है कि कैसे एक पिता अपने परिवार पर पड़ने वाली हर मुसीबत को दूर करने के लिए जमीन-आसमान एक कर देता है. ये सोनी लिव पर उपलब्ध है.

एकता कपूर के द ग्रेट इंडियन डिस्फंक्शनल फैमिली वेब सीरीज में बरुन सोबती, के के मेनन और स्वरूप संपत है. इसमें एक पिता और उनके दो जवान बच्चों के बीच कैसा रिश्ता होता है, ये दिखाया गया है. ये ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम हो रहा है.

वेब सीरीज जमनापार में रित्विक साहोरे, वरुण बडोला, रघु राम जैसे स्टार्स ने काम किया है. इसकी कहानी एक मिडिल क्लास पिता की है. इसकी स्टोरी आपके दिल को छू जाएगी. ये अमेजन मिनी टीवी पर उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










