ePaper

VIDEO : दिवाली पर उर्वशी रौतेला का ‘बुर्ज खलीफा’ स्वैग, अक्षय कुमार की सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस

Updated at : 16 Nov 2020 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : दिवाली पर उर्वशी रौतेला का ‘बुर्ज खलीफा’ स्वैग, अक्षय कुमार की सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस

Urvashi Rautela video : बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है. हाल ही में अरब फैशन वीक' में उर्वशी रौतेला शोस्टॉपर बनीं थी औऱ उनके मेकअप ने सबको दीवाना बना दिया था. अब एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें बताया है कि इस बार उन्होंने किस तरह से अपनी दिवाली मनाई है.

विज्ञापन

Urvashi Rautela video : बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है. हाल ही में अरब फैशन वीक’ में उर्वशी रौतेला शोस्टॉपर बनीं थी औऱ उनके मेकअप ने सबको दीवाना बना दिया था. अब एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें बताया है कि इस बार उन्होंने किस तरह से अपनी दिवाली मनाई है.

उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम एक डांस वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि इस साल उन्होंने अक्षय कुमार की ‘बुर्ज खलीफा’ स्टाइल में दिवाली का जश्न मनाया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस बिंदास होकर अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की फिल्म लक्ष्मी के गाने ‘बुर्ज खलीफा’ नाचती दिखी. ट्रेडिनशल ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है.

https://www.instagram.com/p/CHnBRzuh_bu/

उर्वशी ने एक और वीडियो पोस्ट कर फैंस को दीवाली की शुभकामनाएं दी. इससे पहले उर्वशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. यह वीडियो ‘अरब फैशन वीक’ का था, जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है. वीडियो में एक्ट्रेस कमाल की खूबसूरत लग रही है. उन्होंने सिल्वर कलर की ड्रेस पहनी हुई थी. बता दें कि अरब फैशन वीक में शोस्टॉपर बनने वाली पहली भारतीय महिला बनीं.

https://www.instagram.com/p/CHlUAcBhgHK/

इस फैशन वीक में उर्वशी ने 22 कैरेट सोने का मेकअप किया था. एक्ट्रेस के इस वीडियो को देख उनके चाहने वाले इसपर खूब कमेंट कर रहे है. साथ ही उनके यूनिक आई मेकअप की भी दिल खोलकर तारीफ कर रहे है. बता दें कि उर्वशी रौतेला ने पहले भी अपने स्टाइल और आउटफिट से कई बार सुर्खियां बटोरी हैं. उर्वशी रौतेला ने नेहा कक्कड़ की शादी में लगभग 55 लाख का लहंगा पहना था.

Also Read: रश्मि देसाई ने बोल्‍ड तसवीर शेयर कर दिखाई ऐसी अदाएं, फैंस ने कमेंट में लिखा- उफ तेरे इश्क…

बता दें कि उर्वशी ने फिल्‍म सिंह साहब द ग्रेट (2013) से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. इसके बाद वह सनम रे (2016), ग्रेट ग्रैंड मस्‍ती (2016), हेट स्‍टोरी 4 (2018) और पागलपंती (2019) में नजर आ चुकी हैं. वहीं, बीते दिनों दुबई में आयोजित हुआ उर्वशी का एक फैशन शो जबरदस्त सुर्खियों में रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola