Tu Jhoothi Main Makkaar BO Collection Day 5: वीकेंड पर फिल्म ने मचाया तहलका, फिल्म ने की बंपर कमाई

Tu Jhoothi Main Makkaar: फिल्म तू झूठी मैं मक्कार सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. रविवार को मूवी ने कमाल कर दिया. यह फिल्म 8 मार्च 2023 को होली के अवसर पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की मूवी दर्शकों को पसन्द आ रही है.
Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Collection Day 5: फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhoothi Main Makkaar) के मेकर्स के लिए होली 2023 काफी खास रहा. वजह ये है कि ये मूवी रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई. रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की रोमांटिक कॉमेडी दर्शकों को बेहद पसन्द आ रही है. लव रंजन के निर्देशन में बनी फिल्म ने रविवार को तगड़ी कमाई.
फिल्म तू झूठी मैं मक्कार सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. रविवार को मूवी ने कमाल कर दिया. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा, तू झूठी मैं मक्कार ने अपने विस्तारित सप्ताहांत में एक ठोस संख्या पैक की है… शनिवार और रविवार को अच्छा बिजनेस किया. सोमवार पर सभी की निगाहें… बुध 15.73 करोड़, गुरु 10.34 करोड़, शुक्र 10.52 करोड़, शनि 16.57 करोड़, रविवार 17.08 करोड़. टोटल 70.24 करोड़.
#TuJhoothiMainMakkaar packs a solid number in its extended weekend… Biz on Sat and Sun gave the film that extra push… Weekdays crucial, all eyes on Mon… Wed 15.73 cr, Thu 10.34 cr, Fri 10.52 cr, Sat 16.57 cr, Sun 17.08 cr. Total: ₹ 70.24 cr. #India biz. #TJMM pic.twitter.com/xTil3BLtPm
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 13, 2023
तू झूठी मैं मक्कार जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. फिल्म लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित और टी-सीरीज़ के गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है. यह फिल्म 8 मार्च 2023 को होली के अवसर पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.
Also Read: Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Collection Day 4: शनिवार को TJMM ने की धुंआधार कमाई, बॉक्स ऑफिस पर चला जादू
रणबीर कपूर को आखिरी बार अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में देखा गया था, जो 2022 की सबसे बड़ी हिट बन गई थी. दूसरी ओर, श्रद्धा को आखिरी बार वरुण धवन की भेडिया में एक विशेष उपस्थिति में देखा गया था. बता दें कि फिल्म में अनुभव सिंह बस्सी, डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर फिल्म में महत्वपूर्ण सहायक भूमिकाओं में हैं. फिल्म का संगीत प्रीतम ने तैयार किया है. सारे गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं. फिल्म रणबीर और श्रद्धा के इर्द-गिर्द घूमती है जो आसानी से प्यार में पड़ जाते हैं लेकिन ब्रेकअप के लिए संघर्ष करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










