Dhurandhar Movie: दिल्ली में हुए हादसे के कारण पोस्टपोन हुआ ‘धुरंधर’ का ट्रेलर, रणवीर सिंह ने किया इमोशनल पोस्ट

Updated at : 12 Nov 2025 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
Dhurandhar Movie

धुरंधर की ट्रेलर रिलीज डेट हुई स्थगित

Dhurandhar Movie: रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर लॉन्च अब फिलहाल टल गया है. बुधवार, 12 नवंबर को मुंबई में एक इवेंट होना था, जिसमें करीब 2000 फैंस शामिल होने वाले थे. लेकिन दिल्ली में हुए दर्दनाक धमाके के बाद मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज को स्थगित करने का फैसला लिया.

विज्ञापन

Dhurandhar Movie: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर फैंस बड़ी बेसब्री से देखना चाहते थे. 12 नवंबर 2025 को मुंबई में इसका भव्य ट्रेलर लॉन्च होने वाला था, जिसमें करीब 2000 फैंस की मौजूदगी होनी थी. लेकिन ठीक एक दिन पहले दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च को पोस्टपोन करने का फैसला लिया. इस हादसे में कई लोगों की जान गई, जिसके कारण रणवीर सिंह और फिल्म की टीम ने यह कदम संवेदना के रूप में उठाया है.

Dhurandhar Movie
धुरंधर की ट्रेलर रिलीज डेट हुई स्थगित

नई रिलीज डेट की जल्द होगी घोषणा

फिल्म के मेकर्स की ओर से जारी ऑफिशियल बयान में कहा गया, “12 नवंबर को रिलीज होने वाला ‘धुरंधर’ का ट्रेलर लॉन्च स्थगित किया जाता है. दिल्ली ब्लास्ट में मारे गए लोगों और उनके परिवारों के लिए हमारी गहरी संवेदना है. नई रिलीज डेट जल्द घोषित की जाएगी. आपकी समझदारी और सहयोग के लिए धन्यवाद.” इस खबर के सामने आते ही रणवीर सिंह के फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके फैसले की तारीफ की. कई यूजर्स ने लिखा कि यह सही समय पर लिया गया संवेदनशील फैसला है.

रणवीर सिंह का भावुक पोस्ट

रणवीर सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक नोट शेयर किया. उन्होंने लिखा, “कल शाम दिल्ली में हुई इस दर्दनाक घटना ने मेरा दिल तोड़ दिया है. जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उन्हें मेरी गहरी संवेदनाएं. ईश्वर उन्हें इस दुख की घड़ी में शक्ति दे. ‘धुरंधर’ की बात करें, तो यह 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी हिट फिल्में देने वाले आदित्य धर ने किया है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: कप्तानी की कुर्सी पर इस खिलाड़ी की एंट्री, गौरव खन्ना के फैसले ने बदला घर का सारा खेल

ये भी पढ़ें: Palak Muchhal: संगीत से सेवा तक, पलक मुच्छल ने करवाईं 3800 बच्चों की सर्जरी, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola