The Raja Saab Box Office Collection Day 5: 5वें दिन द राजा साब’ कंगाल हुई या मालामाल? 100 करोड़ क्लब में एंट्री के साथ सलमान-अक्षय के रिकॉर्ड टूटे
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 13 Jan 2026 5:09 PM
द राजा साब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5, फोटो- इंस्टाग्राम
The Raja Saab Box Office Collection Day 5: प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने 5वें दिन भी कमाई जारी रखते हुए 110 करोड़ का आंकड़ा पार किया और साथ ही कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़े. आइए पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.
The Raja Saab Box Office Collection Day 5: प्रभास की पहली हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मारुति के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. जहां एक कुछ लोगों को इसकी यूनिक कहानी और हॉरर-कॉमेडी एंगल पसंद आया, वहीं कुछ दर्शकों ने फिल्म की स्क्रिप्ट और ट्रीटमेंट को लेकर निराशा जाहिर की. इसके बावजूद ‘द राजा साब’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की.
फिल्म ने रिलीज के पहले तीन दिनों में डबल डिजिट कमाई करते हुए मजबूत पकड़ बनाई. हालांकि, चौथे दिन से कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली, लेकिन फिर भी फिल्म ने महज चार दिनों में 110 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. ऐसे में आइए अब आपको डे 5 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और इस दिन टूटने वाले रिकॉर्ड्स बताते हैं.
‘द राजा साब’ की पांचवें दिन कितनी रही कमाई?
sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द राजा साब’ ने पांचवें दिन दोपहर 4 बजे तक करीब 1.9 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 116.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. हालांकि ये आंकड़े शुरुआती हैं और शाम व नाइट शोज के बाद इनमें इजाफा हो सकता है, लेकिन शुरुआती रुझानों को देखते हुए फिल्म का डबल डिजिट में पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा है.
‘द राजा साब’ का डे-वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- प्री-सेल: 9.15 करोड़ रुपये
- Day 1: 53.75 करोड़ रुपये
- Day 2: 27.83 करोड़ रुपये
- Day 3: 19.1 करोड़ रुपये
- Day 4: 6.6 करोड़ रुपये
- Day 5: 1.9 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
Total Collection: 116.5 करोड़ रुपये
2025 की इन बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
‘द राजा साब’ ने भारत में कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है—
- सलमान खान की सिकंदर (2025) – 110.36 करोड़
- अक्षय कुमार की स्काई फोर्स (2025) – 113.62 करोड़
- धनुष की तेरे इश्क में (2025) – 116.71 करोड़
अब अगला टारगेट अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जॉली एलएलबी 3 (2025) – 117.5 करोड़ है.
‘द राजा साब’ की स्टार कास्ट
फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त और जरीना वहाब उनके दादा-दादी की अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा बोमन ईरानी, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और मालविका मोहनन भी फिल्म का हिस्सा हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










