The Raja Saab में प्रभास के साथ दोबारा काम करने पर लीड एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वो बेहद प्यारे और समझदार इंसान हैं

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 13 Oct 2025 7:16 PM

विज्ञापन

The Raja Saab: ‘राधे श्याम’ के बाद एक्ट्रेस रिद्धि कुमार फिर से प्रभास के साथ फिल्म ‘द राजा साहब’ में नजर आएंगी. इस बीच एक्ट्रेस ने बताया कि प्रभास बेहद प्यारे, समझदार और मेहनती इंसान हैं. उन्होंने एक्टर के बारे में और क्या कुछ कहा, आइए बताते हैं.

विज्ञापन

The Raja Saab: ‘राधे श्याम’ के बाद एक बार फिर एक्ट्रेस रिद्धि कुमार साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ नजर आने वाली हैं. दोनों की जोड़ी इस बार रोमांटिक हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साहब’ में दिखाई देगी, जिसका निर्देशन मारुति ने किया है. यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस बीच अब एक्ट्रेस ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान प्रभास के साथ काम करने पर बात की. साथ ही उन्होंने फिल्म को लेकर भी अपना अनुभव साझा किया.

प्रभास के साथ काम करने के अनुभव पर क्या बोलीं रिद्धि कुमार?

जूम को दिए एक इंटरव्यू में रिद्धि ने बताया कि ‘द राजा साहब’ की शूटिंग उनके लिए बेहद खास रही. उन्होंने कहा, “हां, द राजा साहब एक ऐसी फिल्म है जिसे लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं. सेट वाकई अपने नाम की तरह ही भव्य है. यह अनुभव अविश्वसनीय और शानदार रहा.”

रिद्धि ने आगे प्रभास की तारीफ करते हुए कहा, “मैंने उनसे पहले राधे श्याम में एक गेस्ट रोल किया था. इस बार उनके साथ पूरा काम करने का मौका मिला. प्रभास बेहद प्यारे, समझदार, मददगार और मेहनती इंसान हैं. उनके साथ काम करना हमेशा सुखद अनुभव रहता है.”

फिल्म की शूटिंग और रिद्धि की उम्मीदें

इस वक्त रिद्धि कुमार ग्रीस में फिल्म के एक गाने की शूटिंग कर रही हैं. उन्होंने कहा, “शूटिंग का अनुभव शानदार रहा. मैं रिजल्ट्स को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं. फिल्म 9 जनवरी को रिलीज हो रही है और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे जरूर पसंद करेंगे.”

रिद्धि कुमार की अपकमिंग फिल्म और किरदार

‘द राजा साहब’ से पहले रिद्धि की मराठी फिल्म ‘कढ़ीपत्ता’ 7 नवंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज होगी. इस फिल्म में रिद्धि मीरा नाम की एक युवा महिला का रोल निभा रही हैं, जो अपने कॉलेज लवर से शादी करती है. रिद्धि बताती हैं, “मीरा आज की सोच रखने वाली, अपनी राय खुलकर जताने वाली लड़की है. कहानी की शुरुआत एक तलाक से होती है, जिसके बाद उसकी भावनात्मक यात्रा शुरू होती है.”

उन्होंने आगे कहा, “शुरुआत में मीरा चीजों को एकतरफा नजरिए से देखती है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, वह लोगों और हालातों को गहराई से समझने लगती है. इस सफर में वह एक इंसान के तौर पर काफी परिपक्व हो जाती है.”

यह भी पढ़े: Kantara Chapter 1 Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर मशीन बनी ऋषभ शेट्टी की फिल्म, तोड़े बाहुबली और बजरंगी भाईजान के लाइफटाइम रिकॉर्ड

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola