The Delhi Files: Bengal Chapter की शूटिंग इस धमाके के साथ हुई खत्म, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

The Delhi Files: Bengal Chapter
The Delhi Files Bengal Chapter: विवेक रंजन अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म, द दिल्ली फाइल्स: बंगाल चैप्टर की शूटिंग खत्म हो गई है. फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
The Delhi Files: Bengal Chapter: फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म, द दिल्ली फाइल्स: बंगाल चैप्टर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. मोस्ट अवेटेड मूवी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. निर्माता ने इसी बीच एक वीडियो शेयर किया. जिसमें एक बड़ा सा केक देखा जा सकता है और टीम यूनिट मजे से केक कट कर रहे हैं और एंजॉय कर रहे है.
कब रिलीज होगी द दिल्ली फाइल्स: बंगाल चैप्टर
द दिल्ली फाइल्स: बंगाल चैप्टर के टीम मेंबर्स बैकग्राउंड में कहते हैं कि भारत के इतिहास, राजनीति और सामाजिक गतिशीलता पर चर्चा शुरू करने के लिए सब तैयार हो जाएं. विवेक ने वीडियो को एक कैप्शन के साथ शेयर किया. जिसमें लिखा, “और… यह एक रैप है! #द डेल्हीफाइल्स – बंगाल चैप्टर… स्वतंत्रता दिवस 2025 जारी किया जा रहा है.”
विवेक रंजन ने द दिल्ली फाइल्स: बंगाल चैप्टर का किया है निर्देशन
द दिल्ली फाइल्स: बंगाल चैप्टर का निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री की ओर से किया जाएगा और अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी की ओर से संयुक्त रूप से निर्मित किया जाएगा. तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस प्रस्तुत यह फिल्म 15 अगस्त 2025, स्वतंत्रता दिवस पर दुनिया भर में रिलीज होगी.
दो पार्ट में रिलीज होगी द दिल्ली फाइल्स
द दिल्ली फाइल्स की जर्नी पिछले साल नवंबर में शुरू हुई, जब विवेक अग्निहोत्री ने फिल्मांकन शुरू करने की घोषणा की. उन्होंने सोशल मीडिया पर खबर साझा करते हुए लिखा, “शुभारंभ! आपके आशीर्वाद से #Thedelhifiles की शूटिंग शुरू हो गई. क्रू मेंबर्स ने पूजा किया. मां! कृपया हमें इस कठिन कहानी को पूरी ईमानदारी और निडरता के साथ बताने का साहस दें.” अक्टूबर में, विवेक ने खुलासा किया कि फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी, जिससे दर्शक और ज्यादा एक्साइटेड हो गए.
यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant Net Worth: जानिए कितनी संपत्ति की मालिक हैं राखी सावंत, तीसरी शादी अनाउंस कर सबको चौंकाया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










