Rakhi Sawant Net Worth: जानिए कितनी संपत्ति की मालिक हैं राखी सावंत, तीसरी शादी अनाउंस कर सबको चौंकाया

Updated:
विज्ञापन
Rakhi Sawant summoned by Maharashtra cyber cell

Rakhi Sawant summoned by Maharashtra cyber cell

Rakhi Sawant Net Worth: राखी सावंत अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं. उनकी बेबाक अंदाज के फैंस दीवाने हैं. खबर आ रही है एक्ट्रेस तीसरी शादी करने जा रही हैं. आइये एक नजर डालते हैं उनकी नेटवर्थ पर.

विज्ञापन

Rakhi Sawant Net Worth: राखी सावंत आए दिन अपने विवादित बयानों या फिर अपनी बेबाक राय को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. पिछले कुछ समय से दुबई में रह रही अभिनेत्री अपनी हालिया पाकिस्तान जर्नी को लेकर खबरों में हैं. हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि राखी तीसरी बार शादी करने के लिए तैयार हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि डोडी खान ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया है. अगर राखी सावंत ने शादी की तो यह उनकी तीसरी शादी होगी.

कितनी है राखी सावंत की नेटवर्थ

लाइफस्टाइल एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक राखी सावंत की नेटवर्थ 41.65 करोड़ रुपये है. उन्होंने महज 11 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था. उस समय, अभिनेत्री की सैलरी 50 रुपये हुआ करती थी. वहीं अब अभिनेत्री की मंथली इनकम 50 लाख रुपये के करीब है. राखी सावंत इंस्टाग्राम पर विज्ञापन, ब्रांड प्रमोशन और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी कमाई करती हैं. बिग बॉस 14 में उन्हें एक हफ्ते के लिए 1.5 लाख मिलते थे. डांसर की दुबई में एक डांस अकादमी भी है, जिससे भारी मात्रा में पैसा आता है.

लग्जरी कारों की शौकीन हैं राखी सावंत

राखी सावंत के पास मर्सिडीज-बेंज GLE 350d, BMW X5 जैसी लग्जरी कारें हैं. अभिनेत्री ने 1997 में ‘अग्निचक्र’ के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और ‘जोरू का गुलाम’, ‘जिस देश में गंगा रहता है’, और ‘ये रास्ते हैं प्यार के’ जैसी फिल्मों में कई छोटी भूमिकाएं और डांस नंबर किए. राखी सावंत को पॉपुलैरिटी ‘मोहब्बत है मिर्ची’ और ‘परदेसिया’ में मिली. वह शाहरुख खान के साथ भी काम कर चुकी हैं.

यह भी पढ़ें- कौन है पाकिस्तान के डोडी खान, जिससे शादी कर रही राखी सावंत, बोली- भारत में रिसेप्शन, स्विट्जरलैंड में हनीमून

यह भी पढ़ें- इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस से मिलने पाकिस्तान पहुंची राखी सावंत, लाहौर एयरपोर्ट पर आई नजर, बोली- बॉलीवुड छोड़ कर…VIDEO

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola