The Bengal Files Trailer Review: द बंगाल फाइल्स का ट्रेलर देख कांप उठेंगे आप, नेटिजन्स बोले- हर फ्रेम रोंगटे… जानें हिट है या फुस्स
Published by : Ashish Lata Updated At : 16 Aug 2025 2:14 PM
The Bengal Files Trailer Review
The Bengal Files Trailer Review: फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म द बंगाल फाइल्स का धमाकेदार ट्रेलर फाइनली रिलीज हो गया है. फैंस इसे जबरदस्त रिस्पांस दे रहे हैं. उनका कहना है कि यह ट्रेलर सिर्फ स्क्रीन पर ही नहीं चलता, बल्कि रीढ़ की हड्डी में हजारों सिहरन पैदा कर देता है! हर फ्रेम अपने पीछे रोंगटे खड़े कर देता है.
The Bengal Files Trailer Review: द कश्मीर फाइल्स की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री अपनी अपकमिंग ऐतिहासिक ड्रामा “द बंगाल फाइल्स” के साथ वापस आ गए हैं. फिल्म 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. आज मेकर्स ने मूवी का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया. जिसमें दिल दहला देने वाली घटना का जिक्र किया जा रहा है.
द बंगाल फाइल्स का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
द बंगाल फाइल्स के ट्रेलर में विभाजन का दर्द दिखाया गया है, जो आज भी पश्चिम बंगाल को व्यथित करता है. गांधीजी की अहिंसा से लेकर राज्य में अवैध प्रवासियों की समस्या तक, फिल्म उन विषयों को उजागर करती है, जिन पर कभी खुलकर बात नहीं की जाती है. क्लिप में दिखाया गया है कि कैसे धर्म की राजनीति के कारण पश्चिम बंगाल में हजारों लोग मारे गए. उनके परिवार वालों के दर्द झलक रहे हैं.
द बंगाल फाइल्स का ट्रेलर देख फैंस ने दिया ये रिएक्शन
द बंगाल फाइल्स का ट्रेलर देख फैंस ने अलग अलग तरह के रिएक्शन दिए. एक यूजर ने लिखा, ”हम साफ देख सकते हैं कि @vivekagnihotri ने इसे बनाने में जी-जान लगा दी है. यह ट्रेलर सिर्फ स्क्रीन पर ही नहीं चलता, बल्कि रीढ़ की हड्डी में हजारों सिहरन पैदा कर देता है! हर सेकंड भारी है, हर फ्रेम अपने पीछे रोंगटे खड़े कर देता है. #दबंगालफाइल्स.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”अगर कश्मीर ने तुम्हें तकलीफ दी है… तो बंगाल तुम्हें सताएगा #दबंगालफाइल्स ट्रेलर.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”यह फिल्म हजारों शब्द बोलेगी, कैसे बंगाल भारत का सबसे समृद्ध हिस्सा था, जिसे टुकड़ों में काट दिया गया और आज भी अवैध अप्रवासी बंगाल को लहूलुहान कर रहे हैं.”
We can clearly se @vivekagnihotri has breathed himself into making this. This trailer does not just plays on the screen, it enters the skin settling in the spine like a thousand shivers! Every second is heavy each frame leaves behind a trail of goosebumps. #TheBengalFiles pic.twitter.com/tGae52Vq6T
— NISHTHA DHIMAN (@NISHTHADHI96628) August 16, 2025
द बंगाल फाइल्स के बारे में
विवेक अग्निहोत्री की ओर से निर्देशित और अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी के साथ निर्मित, द बंगाल फाइल्स, डायरेक्ट एक्शन डे, 1946 के कलकत्ता हत्याकांड और नोआखली दंगों के दुखद अध्याय को फिर से दर्शाती है. कई रिपोर्टों से प्रेरणा लेते हुए, यह फिल्म उन घटनाओं की क्रूरता और उसके बाद के परिणामों को चित्रित करती है, जिनमें 5,000 से ज्यादा लोगों की जान गई थी. मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी स्टारर, यह फिल्म दो पार्टों में रिलीज होगी, जिसका पहला भाग, द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ, 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा.
यह भी पढ़ें- War 2 Box Office Collection Day 3: ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप, वॉर की तीसरे दिन की कमाई है बस इतनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










