Thamma Box Office Collection Day 18: बॉक्स ऑफिस पर डगमगा रही ‘थामा’, 18वें दिन कमाई में दिखी गिरावट

थामा का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Thamma Box Office Collection Day 18: आयुष्मान खुराना की फिल्म थामा में वरुण धवन का कैमियो रोल है. दोनों के बीच शानदार क्लैश भी मूवी में देखने को मिला. फिल्म को रिलीज हुए 17 दिन हो गए और 18वें दिन का कलेक्शन आ गया है.
Thamma Box Office Collection Day 18: हॉरर-कॉमेडी फिल्म थामा ने बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था. दो हफ्तों तक दमदार कमाई करने के बाद अब फिल्म की रफ्तार स्लो हो गई. हालांकि फिर भी मूवी ने अपनी पकड़ बनाकर रखी है और कमाई कर रही है. फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के साथ-साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने काम किया है. आइए आपको 18वें दिन का बिजनेस बताते हैं.
18वें दिन थामा की कमाई हुई फुस्स
बॉक्स ऑफिस पर थामा फिल्म एक दीवाने की दीवानियत को कड़ी प्रतिस्पर्धा दे रही है. Sacnilk के अनुसार, थामा ने घेरलू बॉक्स ऑफिस पर 18वें दिन 0.02 करोड़ रुपये कमा लिए. हालांकि ये सुबह के आंकड़े है और शाम तक नंबर्स बढ़ने के चांस है. जल्द ही ये स्त्री (129.83) और सिकंदर (129.55) का रिकॉर्ड भारत में तोड़ देगी. जिस तरह से थामा की अभी कमाई है, उससे उम्मीद है कि दोनों फिल्मों का रिकॉर्ड एक या दो दिन में टूट जाएगा.
थामा का कलेक्शन (डे वाइज)
- Thamma Collection Day 1- 24 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 2- 18.6 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 3- 13 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 4- 10 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 5- 13.1 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 6- 12.6 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 7- 4.25 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 8- 0.26 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 9- 3.35 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 10- 3.4 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 11- 3 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 12- 4.4 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 13- 4.5 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 14- 1.5 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 15- 2.25 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 16- 1.9 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 17- 1.05 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 18- 0.02 करोड़ रुपये
Thamma Total Collection- 127.02 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










