Thamma Box Office Collection Day 11: थामा के 11वें दिन का कलेक्शन देख लगेगा झटका, तोड़ा ड्रीम गर्ल 2 का रिकॉर्ड, निशाने पर ये 2 बड़ी फिल्में

थामा का 11वें दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Thamma Box Office Collection Day 11: आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल स्टारर फिल्म थामा ने दसवें दिन कितनी कमाई की, यहां आपको बताते हैं. फिल्म ने धीरे धीरे कमाई करते हुए ड्रीम गर्ल 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
Thamma Box Office Collection Day 11: हॉरर कॉमेडी फिल्म थामा 21 अक्टूबर को रिलीज हुई थी और अब इसकी कमाई में गिरावट आती जा रही है. रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना की फिल्म ने कुछ दिन तो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अब फिल्म की रफ्तार कम हो गई है. वरुण धवन का कैमियो और नवाजुद्दीन सिद्दीकी का वैम्पायर अंदाज अब दर्शकों को अपनी ओर नहीं खींच पा रहा. हर दिन मूवी अब सिंगल डिजिट में कमाई कर रही है. 11वें दिन की कमाई आपको बताते हैं.
10वें दिन थामा ने कितने करोड़ कमा लिए?
आदित्य सरपोतदार की ओर से निर्देशित थामा ने दसवें दिन अभी तक बहुत कम कलेक्शन किया है. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 9 बजे तक मूवी ने 0.02 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, जिसके बाद इसने टोटल कमाई 108.41 करोड़ रुपये की कर ली है. फाइनल आंकड़े शाम तक आएंगे.
ड्रीम गर्ल 2 का थामा ने तोड़ा रिकॉर्ड
इसके साथ ही मूवी ने ड्रीम गर्ल 2 ( 106.36 करोड़ रुपये) के इंडिया के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. अगला टारगेट अब फिल्म बाला है जिसका लाइफटाइम कलेक्शन भारत में 116.38 करोड़ है. इसके अलावा जॉली एलएलबी 3 ने भारत में 117.06 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया है, इस रिकॉर्ड को भी तोड़ने की ओर थामा पहुंच रही है.
थामा का डे वाइज कलेक्शन
- Thamma Collection Day 1- 24 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 2- 18.6 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 3- 13 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 4- 10 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 5- 13.1 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 6- 12.6 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 7- 4.25 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 8- 0.26 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 9- 3.35 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 10- 3.39 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 10- 0.02 करोड़ रुपये
Thamma Total Box Office Collection-108.41 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










