Thamma Box Office Records: ‘थामा’ का तूफान जारी, आयुष्मान खुराना ने तोड़ा अक्षय कुमार की फिल्म का रिकॉर्ड, अब इस मूवी पर टिकी निगाहें

Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Oct 2025 10:41 AM

विज्ञापन

थामा का रिकॉर्ड, फोटो- इंस्टाग्राम

Thamma Box Office Records: फिल्म 'थामा' का तूफान बॉक्स ऑफिस पर जारी है. आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म की कमाई जारी है. मूवी ने अब अक्षय कुमार और आर माधव की मूवी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

विज्ञापन

Thamma Box Office Records: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की नयी फिल्म ‘थामा’ का बॉक्स ऑफिस पर जादू बरकरार है. रोमांटिक हॉरर कॉमेडी ने दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी वैम्पायर के किरदार में दिखे हैं और उनके इस किरदार की तारीफ हो रही है. फिल्म ने घेरलू बॉक्स ऑफिस पर 95.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. अब इसने अक्षय कुमार की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अगला टारगेट फिल्म का ड्रीम गर्ल 2 है, जो आयुष्मान खुराना की ही फिल्म है.

थामा ने किस फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड ?

sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, थामा ने 8वें दिन भारत में 0.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. ये सुबह के नंबर्स है और शाम में इसके कलेक्शन बढ़ने के चांस है. टोटल कमाई मूवी ने 95.63 करोड़ रुपये की कर ली है. इसके साथ ही इसने अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की फिल्म केसरी चैप्टर 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. केसरी चैप्टर ने भारत में 94.48 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था. ये मूवी साल 2025 में ही रिलीज हुई थी. अब थामा की नजर फिल्म ड्रीम गर्ल 2 पर है, जिसने 106.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

थामा ने आठवें दिन कितनी कमाई की?

  • Thamma Box Office Collection Day 1-24 करोड़ रुपये
  • Thamma Box Office Collection Day 2- 18.6 करोड़ रुपये
  • Thamma Box Office Collection Day 3- 13 करोड़ रुपये
  • Thamma Box Office Collection Day 4- 10 करोड़ रुपये
  • Thamma Box Office Collection Day 5- 13.1 करोड़ रुपये
  • Thamma Box Office Collection Day 6- 12.6 करोड़ रुपये
  • Thamma Box Office Collection Day 7- 4.25 करोड़ रुपये
  • Thamma Box Office Collection Day 8- 0.08 करोड़ रुपये

Thamma Total Box Office Collection-95.63 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ेंEk Deewane Ki Deewaniyat Records:  ‘एक दीवाने की दीवानियत’ 2 ने हर्षवर्धन राणे के इस फिल्म को दी मात, ‘सन ऑफ सरदार 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने से बस कुछ कदम दूर

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola