Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya OTT: ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी शाहिद-कृति सेनन की मूवी
Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Mar 2024 1:42 PM

फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया शाहिद कपूर एक वैज्ञानिक की भूमिका निभा रहे हैं जिसे एक रोबोट से प्यार हो जाता है. शाहिद और कृति दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट करीब 75 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.
शाहिद कपूर और कृति सेनन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया‘ को वैलेंटाइन वीक का जबरदस्त फायदा मिल रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इसे रिलीज हुए अब दो दिन हो चुके है. शाहिद और कृति दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट करीब 75 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म में शाहिद एक वैज्ञानिक की भूमिका निभा रहे हैं जिसे एक रोबोट से प्यार हो जाता है. हालांकि पहले शाहिद को पता नहीं होता कि कृति एक रोबोट है. फिल्म के गाने और म्यूजिक दर्शकों को पसंद आ रहा है. फिल्म अमित जोशी और आराधना साह द्वारा लिखित और निर्देशित थी. वहीं, इसके ओटीटी रिलीज को लेकर भी जानकारी सामने आ गई है. शाहिद और कृति की फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के बाद अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और ना ही मेकर्स की ओर से कुछ कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए