Tere Ishq Mein: धनुष की ‘तेरे इश्क में’ हुई कृति सेनन की एंट्री, सिगरेट से खुद को आग लगाते हुए दिखीं एक्ट्रेस

Updated:
विज्ञापन
Kriti Senon and Dhanush in Tere Ishq Mein Movie

Kriti Senon and Dhanush in Tere Ishq Mein Movie

Tere Ishq Mein: साउथ सुपरस्टार धनुष की अपकमिंग फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की लीड एक्ट्रेस से पर्दा उठ चूका है. आज फिल्म के निर्माताओं ने एक क्लिप जारी कर इस बात की पुष्टि की है. फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं.

विज्ञापन

Tere Ishq Mein: साउथ सुपरस्टार धनुष एक बार फिर रांझना बनकर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं. एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के मेकर्स ने बीते दिन सोमवार को एक टीजर शेयर कर इसकी अन्नोउंसमेंट की है. इस टीजर में एक मिस्ट्री एक्ट्रेस की वॉइस ओवर सुनाई दे रहा है, जिससे सुनने के बाद फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. अब मंगलवार को कुछ घंटे पहले एक और टीजर सामने आया है, जिसमें इस मिस्ट्री एक्ट्रेस से पर्दा उठ चूका है. यह और कोई नहीं, बल्कि एक्ट्रेस कृति सेनन है, जो फिल्म में धनुष के साथ रोमांस करते हुए दिखाई देंगी।

यहां देखें फिल्म का नया टीजर-

धनुष की फिल्म में हुई कृति की एंट्री

धनुष की अपकमिंग फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं, जिसकी लीड एक्ट्रेस के रूप में कृति सेनन की एंट्री हो गई है. फिल्म की बीते रात जारी हुए क्लिप के अंत में एक्ट्रेस की आवाज सुनाई दी थी, जिसके बाद फैंस यह जानने के लिए काफी बेताब थे कि धनुष के साथ इस फिल्म में कौन सी एक्ट्रेस रोमांस करने वाली हैं. हालांकि, आज फिल्म के निर्माताओं ने कृति सेनन की एक क्लिप शेयर कर इसकी पुष्टि कर दी है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कृति अपने हाथ में तेल की बोतल लेकर आती है और पूरा तेल खुद पर डाल लेती हैं. उसके बाद एक सिगरेट जलाती है और आग लगा देती हैं. ऐसे में इस क्लिप को देखने के फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक हो रहे हैं. ‘तेरे इश्क में’ फिल्म में कृति सेनन के किरदार का नाम मुक्ति और धनुष के किरदार का नाम शंकर है.

कब रिलीज होगी यह फिल्म?

धनुष और कृति की ‘तेरे इश्क में’ फिल्म 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म को हिमांशु शर्मा ने लिखा है. वहीं, ए.आर रहमान ने म्यूजिक दिया है और भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने इसे प्रोड्यूस किया है.

यह भी पढ़े: The Delhi Files: Bengal Chapter की शूटिंग इस धमाके के साथ हुई खत्म, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola