Tere Ishk Mein vs Gustaakh Ishq Box Office: ओपनिंग डे पर कौन मारेगा बाजी, किसकी डूबेगी नैया? ट्रेड एक्सपर्ट का चौंकाने वाला खुलासा

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 28 Nov 2025 8:04 AM

विज्ञापन

तेरे इश्क में बनाम गुस्ताख इश्क बॉक्स ऑफिस, फोटो- इंस्टाग्राम

Tere Ishk Mein vs Gustaakh Ishq Box Office: धनुष की फिल्म 'तेरे इश्क में' और मनीष मल्होत्रा प्रोडक्शन की 'गुस्ताख इश्क' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं. ऐसे में आइए बताते हैं ओपनिंग डे पर कौन फुस्स होगा और किसका बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनेगा.

विज्ञापन

Tere Ishk Mein vs Gustaakh Ishq Box Office: शुक्रवार, 28 नवंबर को दो बड़ी रोमांटिक फिल्में रिलीज हो गई हैं. कृति सेनन और धनुष की ‘तेरे इश्क में’ और विजय वर्मा-फातिमा सना शेख की ‘गुस्ताख इश्क’. अब सवाल यह है कि इन दोनों में से कौन-सी फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा अच्छी शुरुआत करेगी? दर्शकों की पसंद और फिल्म के बज को देखते हुए फिल्म एग्जिबिटर अक्षय राठी क्या सोचते हैं, चलिये जानते हैं.

ओपनिंग डे पर कौन हिट, कौन फुस्स?

फिल्म एग्जिबिटर अक्षय राठी का मानना है कि दोनों बड़ी रोमांटिक फिल्मों धनुष की ‘तेरे इश्क में’ और मनीष मल्होत्रा की प्रोड्यूस की हुई ‘गुस्ताख इश्क’ की बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल अलग शुरुआत देखने को मिलेगी. राठी के अनुसार, तेरे इश्क में को ओपनिंग डे पर डबल-डिजिट कलेक्शन मिल सकता है, जबकि गुस्ताख इश्क की शुरुआत छोटे स्तर पर हो सकती है.

डबल-डिजिट ओपनिंग कर सकती है ‘तेरे इश्क में’

अक्षय राठी ने धनुष की फिल्म को लेकर काफी भरोसा जताया और इसकी तुलना रांझणा से करते हुए कहा, “यह उसी तरह की फिल्म है जैसा रांझणा का वाइब था. आनंद एल राय और धनुष की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को जोड़ सकती है.”

अक्षय राठी ने यह भी कहा कि फिल्म का संगीत, खासकर टाइटल ट्रैक, पहले से ही लोकप्रिय हो रहा है और यह ओपनिंग डे पर बड़े कलेक्शन में मदद करेगा. उनका मानना है कि फिल्म की कहानी और बज दर्शकों से डीपली कनेक्ट करेगा और यह डबल-डिजिट ओपनिंग हासिल कर सकती है.

गुस्ताख इश्क की ओपनिंग कम रहने का अनुमान

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी और नुसरत भरुचा, विजय वर्मा, फातिमा सना शेख स्टारर गुस्ताख इश्क को लेकर राठी ने कहा कि यह “एक खास फिल्म” है, लेकिन इसका क्रेज कम दिखाई दे रहा है.

उन्होंने अनुमान लगाते हुए कहा, “इसकी ओपनिंग लगभग 1 करोड़ के आसपास हो सकती है.”

ये भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 Box Office: हिंदी OTT रिलीज के बाद भी नहीं थमी ‘कांतारा चैप्टर 1’ की रफ्तार, 56वें दिन कलेक्शन चौंकाने वाला

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola