ePaper

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' के ट्रेलर ने बनाया नया रिकॉर्ड, फैंस कर रहे हैं एवेंजर्स से मुकाबला...

Updated at : 07 Jul 2020 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' के ट्रेलर ने बनाया नया रिकॉर्ड, फैंस कर रहे हैं एवेंजर्स से मुकाबला...

Dil Bechara Trailer VS Avengers Endgame, Sushant Singh Rajput's Dil Bechara trailer, Avengers: Endgame : बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म में सुशांत के अलावा डेब्यूटेंट संजना सांघी भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं. आगामी 24 जुलाई को डिज्नी-हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही इसे अब तक 22 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. ट्रेलर पर व्यूज हर मिनट बढ़ते ही जा रहा है.

विज्ञापन

Dil Bechara Trailer VS Avengers Endgame, Sushant Singh Rajput’s Dil Bechara trailer, Avengers: Endgame : बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म में सुशांत के अलावा डेब्यूटेंट संजना सांघी भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं. आगामी 24 जुलाई को डिज्नी-हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही इसे अब तक 22 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. ट्रेलर पर व्यूज हर मिनट बढ़ते ही जा रहा है.

24 घंटे भी नहीं हुए और फिल्म ‘दिल बेचारा’ के ट्रेलर को यूट्यूब पर 5 मिलियन लाइक्स मिल चुके है, जो हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म एवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर और एवेंजर्स एंडगेम के ट्रेलर से भी ज्यादा है. डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म एवेंजर्स: एंडगेम के पहले और दूसरे ट्रेलर को 3.2 और 2.9 मिलियन लाइक्स मिले थे. वहीं, फैंस सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर लगातार कमेंट कर सुशांत पर सिंह राजपूत पर अपना प्यार लुटा रहे है.

इस फिल्म के कुछ डायलॉग्स भी फैंस के दिलों को छू गई. इस फिल्म के ट्रेलर के सबसे शानदार डायलॉग्स

  • जन्म कब लेना है और मरना कब है ये हम डिसाइड नहीं कर सकते, पर कैसे जीना है ये हम डिसाइड कर सकते हैं.

  • संजना सांघी- सेरी मैं तुम्हारी गर्लफ्रेंड नहीं हूं. सुशांत- अभी नहीं या… कभी नहीं. संजना सांघी- कभी नहीं. सुशांत- चल झूठी.

  • मैं सीरियल किलर, तुम सीरियल किसर, क्या जोड़ी है.

  • एक था राजा, एक थी रानी, दोनों मर गए खत्म कहानी. पर ये कहानी अधूरी है.

Also Read: Dil Bechara Trailer : सुशांत सिंह की आखिरी फिल्‍म का ट्रेलर देख भावुक हुए फैंस, बोले- सीधे दिल में उतर गए…

बता दें कि दिल बेचारा जॉन ग्रीन के 2012 के नॉवल द फॉल्ट इन आवर स्टार्स का अडेप्टेशन है. फ़िल्म का एलान 2017 के अक्टूबर महीने में किया गया था. फ़िल्म की शूटिंग जमशेदपुर में जुलाई 2018 में शुरू हुई थी. पहले इसका नाम किज़ी और मैनी था. फ़िल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग पेरस में भी हुई है.

https://www.instagram.com/p/CCS_-T1F-MN/

लव स्‍टोरी पर बेस्‍ड इस फिल्‍म को सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा निर्देशित कर रहे हैं. फिल्‍म में सुशांत के आपोजिट अभिनेत्री संजना सांघी नजर आएंगी. यह फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियो के बैनर तले बनी है. फॉक्स स्टार द्वारा निर्मित सुशांत सिंह राजपूत की इस आखिरी फिल्म में सैफ अली खान भी एक छोटी-सी भूमिका में नजर आएंगे. एआर रहमान ने इसका संगीत दिया है.

Posted By : Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola