Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office: पिट गई सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, 18वें दिन रेंग -रेंग कर बॉक्स ऑफिस पर की सिर्फ इतनी कमाई

Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Oct 2025 10:42 AM

विज्ञापन

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, फोटो- इंस्टाग्राम

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office: फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का बॉक्स ऑफिस पर हाल बहुत बुरा है. फिल्म ने बहुत ही मुश्किल से 50 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म ने 18वें दिन कितने करोड़ की कलेक्शन की, आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office: वरुण धवन, जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, ऋषभ शेट्टी की मूवी कांतारा चैप्टर 1 के साथ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. कांतारा चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया, जबकि वरुण की फिल्म बुरी तरह पिट गई. दर्शकों ने फिल्म को लेकर अच्छे रिव्यूज बिल्कुल नहीं दिए. फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. बहुत मुश्किल से मूवी ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है. चलिए आपको 18वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी बॉक्स ऑफिस पर पिटी

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, देश में सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने 18वें दिन सिर्फ 0.02 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इसके साथ मूवी की कुल कमाई 57.21 करोड़ रुपये हो गई है. जबकि कांतारा चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर 18 दिनों में 506.8 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

डे वाइज सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का कलेक्शन

  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 1- 9.25 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 2- 5.5 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 3- 7.5 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 4- 7.75 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 5- 3 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 6- 3.25 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 7- 2.35 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 8- 2.25 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 9- 2.25 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 10- 3.5 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 11- 3.5 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 12- 1.25 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 13- 1.5 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 14- 1 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 15- 1 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 16- 1 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 17- 1.09 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 18- 0.02 करोड़ (Early Reports)

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Total Collection- 57. 21 करोड़

यह भी पढ़ें- Thamma Advance Booking: दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर छा सकती है आयुष्मान-रश्मिका की जोड़ी, एडवांस बुकिंग में बेच दिए इतने टिकट्स

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola