16.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection: हिट या फुस्स, वरुण धवन की फिल्म के 9वें दिन का कलेक्शन देख उड़ेंगे होश

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. मूवी को कांतारा चैप्टर 1 से कड़ी टक्कर मिल रही है. आइये जानते हैं 9वें दिन इसने कितनी कमाई की.

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और जान्हवी कपूर की हालिया रिलीज रोमांटिक ड्रामा, “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी” बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म का कलेक्शन कांतारा चैप्टर 1 की तरह तो नहीं है, लेकिन फिर भी मूवी 50 करोड़ के क्लब में एंट्री करने की ओर आगे बढ़ रही है. 2 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी. आइये एक नजर डालते हैं इसके 9वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने 9वें दिन कमाए इतने करोड़

शशांक खेतान की ओर से निर्देशित और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की ओर से निर्मित, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा ​​भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक 1 बजे तक फिल्म ने भारत में 0.15 करोड़ की कमाई कर ली है. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 40.9 करोड़ हो गया.

जानें सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का टोटल कलेक्शन

  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 1- 9.25 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 2- 5.5 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 3- 7.5 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 4- 7.75 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 5- 3 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 6- 3.25 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 7- 2.25 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 8- 2 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 9- 0.15 करोड़ (Early Reports)

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Total Collection- 40.9 करोड़

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा-अरमान का कॉलेज रोमांस शुरू, दोनों ने किया फर्स्ट किस

Ashish Lata
Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel