Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office: सनी संस्कारी की ‘तुलसी कुमारी’ बॉक्स ऑफिस पर ढेर, 19वें दिन की कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान

Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Oct 2025 11:58 AM

विज्ञापन

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, फोटो- इंस्टाग्राम

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office: फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल है. फिल्म के 19वें दिन का कलेक्शन बहुत कम है. फिल्म दशहरे यानी 2 अक्टूबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी.

विज्ञापन

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office: ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 के साथ ही फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. एक ओर जहां कांतारा चैप्टर 1 ने शानदार कमाई किया, तो दूसरी तरफ वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म अपना जादू नहीं चला पाई. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है, लेकिन इसकी कमाई में कोई सुधार नहीं है. ये हर दिन अब बहुत कम कलेक्शन कर रही है. चलिए आपको 19वें दिन की कमाई बताते हैं.

19वें दिन सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का क्या है हाल?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, वरुण धवन की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने 19वें दिन अभी तक 0.03 करोड़ रुपये कमाए. ये अर्ली नंबर्स है और शाम तक इसमें इजाफा हो सकता है. कुल कमाई मूवी ने 58.56 करोड़ रुपये का कर लिया है. मूवी 60 करोड़ कमाने के करीब पहुंच रही है.

कितनी हुई सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की टोटल कमाई?

  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 1- 9.25 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 2- 5.5 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 3- 7.5 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 4- 7.75 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 5- 3 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 6- 3.25 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 7- 2.35 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 8- 2.25 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 9- 2.25 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 10- 3.5 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 11- 3.5 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 12- 1.25 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 13- 1.5 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 14- 1 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 15- 1 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 16- 1 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 17- 1.09 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 18- 1.34 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 19- 0.02 करोड़ (Early Reports)

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Total Collection- 58.56 करोड़

यह भी पढ़ें- Thamma Advance Booking: दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर छा सकती है आयुष्मान-रश्मिका की जोड़ी, एडवांस बुकिंग में बेच दिए इतने टिकट्स

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola