Jaat: ‘जाट’ की कमाई को लेकर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- घबराहट होती है…

Updated:
विज्ञापन
Jaat makers remove Church Scene

Jaat makers remove Church Scene

Jaat: गदर 2 के बाद सनी देओल ने फिल्म जाट से कमबैक किया है. उनकी फिल्म जाट बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. तीन दिन में मूवी ने 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. इस बीच उन्होंने फिल्मों के बॉक्स ऑफिस नंबर्स को लेकर बात की.

विज्ञापन

Jaat: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल फिर से एक्शन अवतार में नजर आए हैं. उनकी फिल्म जाट गुरुवार, 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. बड़ी उम्मीदों के साथ मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ रुपये से शुरुआत की, लेकिन दूसरे दिन इसकी चमक थोड़ी फीकी पड़ गई. तीसरे दिन फिल्म का ग्राफ थोड़ा ऊपर आया और मूवी ने 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. फिल्म की कमाई भले कम हो, लेकिन मूवी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. इसने सलमान खान की सिकंदर का चैप्टर बॉक्स ऑफिस से खत्म कर दिया. सनी को गदर 2 के बाद बड़े स्क्रीन पर देखना उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. इस बीच एक इंटरव्यू में सनी ने वह कभी बॉक्स ऑफिस के नंबर्स सोचकर परेशान नहीं हुए.

सनी देओल ने जताई बॉक्स ऑफिस को लेकर चिंता

बॉक्स ऑफिस के आंकड़े कई बार बड़े कलाकारों पर भी तनाव पैदा कर देते हैं. ऐसे में ‘गदर 2’ के बाद क्या सनी पर ‘जाट’ से एक और बॉक्स ऑफिस हिट देने का दबाव है? इस मुद्दे पर सनी देओल ने अपनी सोच खुलकर सामने रखी है. बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए सनी ने इसपर कहा ”मैंने अपनी लाइफ में कभी कोई प्रेशर नहीं ली. लेकिन आज के जमाने में, अगर आप नहीं लेते तो, कोई ना कोई आकर इस बारे में आपको फील करा देगा. नंबर्स को लेकर बहुत ज्यादा शोर है, उम्मीदें है कि यह आपको परेशान करना शुरू कर देता है. मैंने तो इस उम्मीद से फिल्म की कि लोगों को पसंद आएगी. लेकिन हम कैसे पता लगाए कि यह क्या नंबर्स लाएगी. फिर भी जब लोग पूछते रहते हैं तो निश्चित रूप से यह कुछ घबराहट पैदा करता है.”

जानें अबतक जाट ने कितने करोड़ बटोर लिए

  • Jaat Box Office Collection Day 1- 9.5 करोड़ रुपये
  • Jaat Box Office Collection Day 2- 3.3 करोड़ रुपये
  • Jaat Box Office Collection Day 3- 10 करोड़ रुपये

Jaat Total Collection- 26.50 करोड़ रुपये

यहां पढ़ें- Jaat Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन जाट हिट हुई या फ्लॉप, सनी देओल की फिल्म ने बटोर लिए इतने करोड़

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola