Gadar 3: सनी देओल ने ‘गदर 3’ में काम करने को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- गदर के रिलीज होने के बाद से…

सनी देओल ने गदर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दिया था. फिल्म ने जमकर कमाई की और दर्शकों के दिलों में जगह बना लिया. उसके बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा है कि गदर 3 और बॉर्डर 2 में सनी नजर आएंगे. अब इसपर एक्टर ने बात की है.

साल 2023 सनी देओल के लिए काफी खास रहा. सनी की फिल्म गदर 2 ने भारत में 525 करोड़ रुपये की कमाई की. 22 साल बाद आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था.

गदर 2 की सफलता के बाद से, गदर 3 को लेकर चर्चा तेज हो गई. इसके अलावा चर्चा होने लगी कि सनी बॉर्डर 2 में काम करेंगे. अब इंटरव्यू में सनी ने अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर चल रही अटकलों पर चुप्पी तोड़ी है.

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा, “गदर के रिलीज होने के बाद से यह चल रहा है, ‘ये पार्ट 2 कर रहा हूं, वो पार्ट 12 कर रहा हूं’, अरे कितनी पार्ट 2 कर रहा हूं.”

आगे सनी देओल ने बताया, ”हर चीज की अफवाहें चले जा रहे हैं. मैं खुद इसकी घोषणा करूंगा. लोगों को अटकलें लगाना पसंद है.” बता दें कि गदर 2 की शानदार सफलता के बाद से ही फैंस तीसरे पार्ट का इंतजार करने लगे है.

गदर 2, ‘गदर: एक प्रेम कथा’ की अगली कड़ी है, जो 2001 में 1947 में भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म थी. ‘गदर 2’ तारा सिंह की कहानी है, जो अपने बेटे को बचाने के लिए पाकिस्तान जाता है. इसमें अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा ने काम किया है.

‘गदर 2’ में सनी ने तारा सिंह का किरदार दोहराया है, जो अपने कैद बेटे को बचाने के लिए पाकिस्तान जाता है. जीते का रोल उत्कर्ष शर्मा ने निभाया है. जबकि अमीषा पटेल ने सकीना का रोल प्ले किया है.

वहीं, सनी अब अपनी अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 में काम कर रहे हैं. इसे राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित और आमिर खान द्वारा निर्मित किया जा रहा है. अब इसे लेकर एक्टर ने बात की है.

सनी ने लाहौर 1947 के बारे में बात करते हुए कहा, “गदर 2 सफल रही है इसलिए यह फिल्म बन रही है. हम पिछले 15-17 वर्षों से इस फिल्म के साथ हैं, लेकिन यह नहीं हो रही थी. गदर ने हम सभी के लिए बहुत सारे दरवाजे खोल दिए हैं.”

सनी ने आगे बताया, राज बहुत प्रतिभाशाली हैं, उनके पास बहुत सारे बेहतरीन विषय हैं. लोगों ने उन्हें और मुझे एक साथ तीन फिल्में करते देखा है, सभी अलग-अलग शैलियों की और सभी शानदार फिल्में. लोगों की उम्मीदें बहुत अधिक हैं लेकिन मैं इसे अपने दिमाग में नहीं रख रहा हूं.”

सनी देओल अगली बार फिल्म सफर में नजर आएंगे, जिसका निर्माण एनचेलोन प्रोडक्शंस के तहत विशाल राणा द्वारा किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि ये इस साल ही रिलीज होगी.
Also Read: Lahore 1947 में सनी देओल और आमिर खान संग काम करने पर राजकुमार संतोषी ने चुप्पी तोड़ी- ये एक रीयूनियन है… Also Read: Ramayana: सनी देओल के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट! तारा सिंह के बाद अब ‘रामायण’ में निभाएंगे ये किरदारप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










