Sunjay Kapur Last Words: मरने से पहले ये थे करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड के आखिरी शब्द, सुनकर भर आएंगी आंखें
Published by : Ashish Lata Updated At : 18 Jun 2025 6:31 PM
Karisma Kapoor Ex Husband Sunjay Kapur marriage arrange or love
Sunjay Kapur Last Words: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर का इंग्लैंड में पोलो खेलते समय अचानक निधन हो गया. उन्होंने 53 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा. उनकी मृत्यु का कारण दिल का दौरा था, लेकिन कुछ रिपोर्टों में कहा गया कि उन्हें मधुमक्खी का डंक भी लगा था. अब मरने से पहले उन्होंने आखिरी शब्द क्या बोले थे, इसका खुलासा हो गया है.
Sunjay Kapur Last Words: करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहें. दिल का दौरान पड़ने से उनका इंग्लैंड में पोलो खेलते समय अचानक निधन हो गया. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि मरने से पहले उन्हें मधुमक्खी का डंक भी लगा था. आइये जानते हैं आखिरी शब्द उनके क्या थे.
मरने से पहले ये थे संजय कपूर के अंतिम शब्द
लंदन में पोलो खेलते समय संजय को दिल का दौरा पड़ा. द टेलीग्राफ के अनुसार, पोलो मैच में मौजूद लोगों ने अरबपति को यह कहते हुए सुना, “मैंने कुछ निगल लिया है.” इससे कई लोगों को लगा कि उन्होंने कोई कीड़ा निगल लिया है. बाद में, रिपोर्ट में दावा किया गया कि उन्होंने एक मधुमक्खी निगल ली थी. उनके दोस्त और बिजनेस एसोसिएट सुहेल सेठ ने ANI को बताया कि ‘संजय की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई, जाहिर तौर पर इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान मधुमक्खी निगलने के बाद.’ हालांकि प्रभात खबर इस दावे की पुष्टि नहीं की है.
संजय कपूर का कहां होगा अंतिम संस्कार
संजय के ससुर और उनकी पत्नी प्रिया सचदेव के पिता अशोक सचदेव ने एनडीटीवी को बताया कि अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा. उन्होंने कहा, “पोस्टमॉर्टम अभी चल रहा है. कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए भारत लाया जाएगा.” रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उनकी अमेरिकी नागरिकता और कानूनी औपचारिकताओं के कारण अंतिम संस्कार में देरी हो सकती है.
संजय कपूर और करिश्मा के बारे में
संजय कपूर ने साल 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी. दोनों के दो बच्चे हैं. हालांकि 2016 में उनका तलाक हो गया. संजय ने एक्ट्रेस से पहले 1996-2000 तक फैशन डिजाइनर और स्टाइलिस्ट नंदिता महतानी से विवाह किया था. वहीं साल 2017 में उन्होंने मॉडल प्रिया सचदेव संग शादी रचाई. दोनों का एक बेटा है. संजय कपूर की मृत्यु के समय उनकी कुल संपत्ति $1.2 बिलियन (₹10300 करोड़) थी.
यह भी पढ़ें- Housefull 5 के ब्लॉकबस्टर बॉक्स ऑफिस नंबर्स पर डायरेक्टर तरुण मनसुखानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 126 करोड़ और…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










