Sunjay Kapur Last Rites: कब होगा करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का अंतिम संस्कार? क्यों हो रही देरी, जानें ससुर ने क्या कहा
Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Jun 2025 11:12 AM
Sunjay Kapur Last Rites
Sunjay Kapur Last Rites: उद्योगपति और करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन 12 जून को हुआ था और अभी तक तक उनका अंतिम सस्ंकार नहीं किया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा. संजय की पत्नी प्रिया सचदेव के पिता ने बताया क्यों अंतिम सस्ंकार में देरी हो रही.
Sunjay Kapur Funeral: उद्योगपति और करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन हो गया. लंदन में पोलो मैच के दौरान 53 साल के संजय को हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया. संजय के अंतिम संस्कार में देरी हो रही है. दरअसल, उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में होना है और उनके पार्थिव शरीर को भारत लाया जा रहा है. संजय के पास अमेरिकी नागरिकता थी और कानूनी औपचारिकताओं की वजह से उनके अंतिम संस्कार में देरी हो रही.
संजय कपूर का अंतिम संस्कार कब होगा?
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, संजय कपूर के अंतिम संस्कार में देरी हो सकती है और इसकी वजह उनकी नागरिकता बताई जा रही है. परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, संजय अमेरिकी नागरिक थे और उनका निधन लंदन में हुआ था. ऐसे में उनका पार्थिव शरीर भारत लाने की कानूनी प्रक्रिया थोड़ी जटिल हो सकती है. बताया गया है कि अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा, जिसकी पुष्टि खुद संजय कपूर के ससुर अशोक सचदेव ने बताया है. उन्होंने कहा कि ” कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए भारत लाया जाएगा.”
संजय कपूर और करिश्मा कपूर का रिश्ता नहीं चला था लंबा
साल 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से करिश्मा कपूर ने शादी की थी. अभिषेक बच्चन संग सगाई टूटने के बाद करिश्मा ने ये शादी की थी. संजय और करिश्मा के दो बच्चे है- कियान और समायरा. दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चला और ये शादी साल 2016 में टूट गई. डिवोर्स के बाद एक्स कपल कई बार अपने बच्चों के लिए साथ आए. वह अक्सर उनके जन्मदिन साथ मिलकर मनाते थे. संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव का भी कियान और समायरा के साथ अच्छे संबंध थे. प्रिया उनके साथ अपने इंस्टाग्राम पर तसवीरें भी शेयर कर चुकी है.
यह भी पढ़ें– Karisma Kapoor Sunjay Kapur Last Photo: करिश्मा संग संजय कपूर की आखिरी फोटो वायरल, इस 1 शख्स के लिए साथ आए थे एक्स कपल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










