Sunjay Kapur-Karisma Kapoor Net Worth: अरबों की दौलत के मालिक थे संजय कपूर, करिश्मा की नेट वर्थ रह गई फीकी

Published by :Divya Keshri
Published at :13 Jun 2025 9:55 AM (IST)
विज्ञापन
Sunjay Kapur Last Rites

Sunjay Kapur Last Rites

Sunjay Kapur-Karisma Kapoor Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर नहीं रहे. हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन 53 साल की उम्र में हो गया. आइए आपको बताते हैं कि दोनों में से कौन ज्यादा अमीर और किसके पास ज्यादा संपत्ति है.

विज्ञापन

Sunjay Kapur-Karisma Kapoor Net Worth: इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन हो गया. उनकी उम्र 53 साल थी. संजय की मौत हार्ट अटैक आने की वजह से हुई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें खेल के दौरान हार्ट अटैक आया. संजय और करिश्मा की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली थी और दोनों ने साल 2016 में तलाक ले लिया था. चलिए आपको बताते हैं दोनों की नेट वर्थ.

करिश्मा कपूर का नेट वर्थ

करिश्मा कपूर ने 16 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वह कपूर परिवार की पहली एक्ट्रेस थी, जिन्होंने एक्टिंग को अपने करियर के रूप में चुना था. एक्ट्रेस ने दिल तो पागल है, राजा हिंदुस्तानी, कुली नंबर 1, जुड़वां, हीरो नंबर 1, हम साथ साथ है जैसी दमदार और सुपरहिट फिल्मों में काम किया हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस की नेट वर्थ 85-90 करोड़ रुपये है. एक्टिंग से वह भले दूर है, लेकिन ब्रांड एंडोर्समेंट, टीवी शोज, ऐड से तगड़ी कमाई करती है. एक्ट्रेस बेबीओए कंपनी में भी महत्वपूर्ण हिस्सेदारी रखती हैं.

संजय कपूर का नेट वर्थ

साल 2025 में संजय कपूर को फोर्ब्स के अरबपतियों की सूची में 2623वें स्थान पर जगह मिली थी. फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 12,450 करोड़ रुपये थी. वह सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे, जिसकी नींव उनके दिवंगत पिता सुरिंदर कपूर ने वर्ष 1995 में रखी थी. पिता के निधन के बाद 2015 में संजय ने कंपनी की बागडोर संभाली और उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार दिया. उन्होंने टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े कई स्टार्टअप्स में निवेश किया था. इसके अलावा, उनके यूके, जर्मनी और अमेरिका में भी बिजनेस टाई अप्स किया था. इसके अलावा उनके पास दिल्ली, मुंबई और लंदन जैसे शहरों में प्रॉपर्टीज थी.

यह भी पढ़ें– Sunjay Kapur Net Worth: करिश्मा कपूर के Ex हसबैंड संजय कपूर थे अरबों के मालिक, जानें मौत के बाद छोड़ गए कितनी संपत्ति

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola