अजीब इत्तफाक : 24 घंटे में बॉलीवुड ने दो बड़े सितारों को खोया
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 May 2020 12:53 AM
देश में 24 घंटे में बॉलीवुड ने दो बड़े सितारों इरफान खान और ऋषि कपूर को खोया. यह इत्तफाक है कि दोनों को कैंसर ने लील लिया. ऋषि कपूर और इरफान खान, दोनों को कैंसर है, यह खुलासा 2018 में हुआ था.
देश में 24 घंटे में बॉलीवुड ने दो बड़े सितारों इरफान खान और ऋषि कपूर को खोया. यह इत्तफाक है कि दोनों को कैंसर ने लील लिया. ऋषि कपूर और इरफान खान, दोनों को कैंसर है, यह खुलासा 2018 में हुआ था. इरफान खान को न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर था. वह लंदन से इलाज करवा कर फरवरी 2019 में स्वदेश लौटे थे.
ऋषि कपूर को कैंसर के इलाज के लिण् करीब एक साल तक न्यूयॉर्क में रहे. कपूर सितंबर 2019 में स्वस्थ होकर भारत आये थे. यह भी बड़ा इत्तफाक रहा कि जब 29 सितंबर 2018 को ऋषि कपूर को इलाज के लिए अमेरिका ले जाया गया था, उसके ठीक तीन दिन बाद भारत में उनकी मां कृष्णा राज कपूर का निधन हो गया था, मगर चाह कर भी ऋषि मां के अंतिम संस्कार में भाग नहीं सके थे.
इरफान खान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. उसके गुजरने के कुछ ही दिन पहले जयपुर में उनकी मां साइदा का निधन हुआ था, मगर वह मां के अंतिम संस्कार में हिस्सा नहीं सके थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










