Son of Sardaar 2 Worldwide Collection: हिट या फ्लॉप, अजय देवगन की फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई देख होंगे शॉक्ड
Published by : Ashish Lata Updated At : 05 Aug 2025 12:00 PM
सन ऑफ सरदार 2 इस ओटीटी पर होगी रिलीज फोटो- इंस्टाग्राम
Son of Sardaar 2 Worldwide Collection: अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक परफॉर्म कर रही है. तीनों दिनों में इसने 24 करोड़ की भारत में कमाई की है. आइये जानते हैं दुनियाभर में इसने अब तक कितना कलेक्शन किया है.
Son of Sardaar 2 Worldwide Collection: अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की कॉमेडी-ड्रामा सन ऑफ सरदार 2, 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह निराशाजनक परफॉर्मेंस दे रही है. पहले दिन इसने ठीक ठाक कमाई करते हुए 7.25 करोड़ कमाए. मूवी को तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2 से कड़ी टक्कर मिल रही है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसने कितना कमाया है.
दुनियाभर में सन ऑफ सरदार 2 हिट हुई फ्लॉप
sacnilk के अनुसार सन ऑफ सरदार 2 ने दुनियाभर में तीन दिनों में महज 34.75 करोड़ की कमाई की. अजय देवगन की फिल्म ने अब तक कोई रिकॉर्ड नहीं तोड़ा है. यह हाउसफुल 5, रेड 2, जाट और केसरी चैप्टर 2 के आसपास भी नहीं है, लेकिन यह सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की “धड़क 2” से आगे निकलने में कामयाब रही है, जो उसी दिन रिलीज हुई थी.
सन ऑफ सरदार 2 का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 1- 7.25 करोड़
- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 2- 7.5 करोड़
- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 3- 9.64 करोड़
- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 4- 0.1 करोड़
Son of Sardaar 2 Total Collection- 25.15 करोड़
सन ऑफ सरदार 2 के बारे में
विजय कुमार अरोड़ा की ओर से निर्देशित और अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एन.आर. पचीसिया और प्रवीण तलरेजा की ओर से निर्मित, यह कॉमेडी ड्रामा 2012 में आई फिल्म “सन ऑफ सरदार” का सीक्वल है. इस फिल्म में अजय के साथ मृणाल ठाकुर, रवि किशन, दीपक डोबरियाल और संजय मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म नीरू बाजवा की बॉलीवुड में पहली फिल्म भी है और मुकुल देव की मृत्यु के बाद बनी है.
यह भी पढ़ें- Viral Video: कोरिया के बच्चों को जब टीचर ने खिखाया ये खतरनाक भोजपुरी, वीडियो देखकर चौंक जाएंगे
यह भी पढ़ें- Dhadak 2 Box Office Collection Day 4: फ्लॉप होने की कगार पर पहुंची धड़क 2, कुल कमाई करेगी हैरान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










