Dhadak 2 Box Office Collection Day 4: फ्लॉप होने की कगार पर पहुंची धड़क 2, कुल कमाई करेगी हैरान
Published by : Ashish Lata Updated At : 04 Aug 2025 3:30 PM
Dhadak 2 Box Office Collection Day 4
Dhadak 2 Box Office Collection Day 4: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2 बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 से टकरा रही है. फिल्म को अच्छे रिव्यू मिलने के बावजूद ये कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई. इसने तीन दिनों में काफी कम कलेक्शन किया. आइये जानते हैं चौथे दिन ये हिट हुई या फ्लॉप.
Dhadak 2 Box Office Collection Day 4: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी स्टारर धड़क 2 बड़ी उम्मीदों के साथ 1 अगस्तक को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले. बावजूद ये बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई. तमिल फिल्म परियेरुम पेरुमल की रीमेक ने अपने पहले तीन दिनों में सिर्फ 11 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की है. आइये जानते हैं चौथे दिन इसकी कमाई कितनी रही.
धड़क 2 ने चार दिनों में की इतनी कमाई, यहां जानें
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक धड़क 2 ने चौथे दिन अभी तक 0.07 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 11.47 करोड़ हो गया. ओपनिंग डे पर मूवी ने 3.5 करोड़ कमाए. दूसरे और तीसरे दिन इसने 3.75 और 4.15 करोड़ की कमाई की. बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर सन ऑफ सरदार 2 और सैयारा संग हो रही है.
धड़क 2 का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- Dhadak 2 Box Office Collection Day 1- 3.5 करोड़
- Dhadak 2 Box Office Collection Day 2- 3.75 करोड़
- Dhadak 2 Box Office Collection Day 3- 4.15 करोड़
- Dhadak 2 Box Office Collection Day 4- 0.07 करोड़
Dhadak 2 Total Box Office Collection- 11.47 करोड़
धड़क 2 की क्या है कहानी
धड़क 2 एक लॉ स्टूडेंट की कहानी है, जो अपनी सहपाठी से प्यार करने लगता है, लेकिन जातिगत भेदभाव के कारण उसे उसके परिवार से उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है. शाजिया इकबाल की ओर से निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस, जेड स्टूडियोज और क्लाउड 9 पिक्चर्स की ओर से समर्थित, यह रोमांटिक ड्रामा जातिगत भेदभाव, प्रेम और सामाजिक प्रतिरोध के विषयों पर गहराई से उतरती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










