Son of Sardaar 2 Worldwide Collection: ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर टेका घुटना, माथा पकड़ लेंगे आंकड़े सुनकर
Published by : Divya Keshri Updated At : 05 Aug 2025 2:10 PM
Son of Sardaar 2 Worldwide Collection
Son of Sardaar 2 Worldwide Collection: फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की हालत बॉक्स ऑफिस पर खराब है. फिल्म परफॉर्म नहीं कर पा रही और दर्शकों को पसंद नहीं रही. मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अबतक 27 करोड़ के करीब कमाई कर ली. दुनियाभर में फिल्म का क्या हाल है, आपको बताते हैं.
Son of Sardaar 2 Worldwide Collection: अजय देवगन की लेटेस्ट रिलीज फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का जादू कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस से उतर गया. फिल्म 1 अगस्त को रिलीज हुई और इसे रिलीज हुए पांच दिन हो गए. मूवी की कमाई ने मेकर्स को निराश किया और कहानी ने दर्शकों को. दर्शकों ने फिल्म को नाकार दिया और टिकट खिड़की पर मूवी परफॉर्म नहीं कर पाई. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अबतक 27.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. चलिए आपको बताते हैं कि दुनियाभर में फिल्म का क्या हाल है.
दुनियाभर में सन ऑफ सरदार 2 का चला जादू या नहीं ?
sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ल्डवाइड सन ऑफ सरदार 2 ने चार दिनों में सिर्फ 37.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मूवी का बजट 150 करोड़ है. मूवी जिस स्पीड से बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है, वैसे में तो मूवी किसी भी हाल में बजट की लागत निकाल नहीं पाएगी. वहीं, सन ऑफ सरदार 2 के साथ धड़क 2 रिलीज हुई थी, लेकिन उसका हाल भी बेहाल है. धड़क 2 ने पांच दिनों में 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि अजय देवगन की मूवी धड़क 2 से आगे है.
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कैसा है सन ऑफ सरदार 2 का हाल?
- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 1- 7.25 करोड़
- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 2- 7.5 करोड़
- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 3- 9.64 करोड़
- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 4- 2.5 करोड़
- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 5- 0.15 करोड़
नेट कलेक्शन- 27.25 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










