Son of Sardaar 2 vs Dhadak 2 Box Office: दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अजय-सिद्धांत के बीच कांटे की टक्कर, सैयारा ने कर दी दोनों फिल्मों की बत्ती गुल

Published by : Divya Keshri Updated At : 02 Aug 2025 9:40 AM

विज्ञापन

Son of Sardaar 2 vs Dhadak 2 Box Office

Son of Sardaar 2 vs Dhadak 2 Box Office: 1 अगस्त को सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 रिलीज हुई और दोनों मूवीज ने ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत की. दोनों सीक्वल है और फिल्म का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल है. दूसरे दिन किस फिल्म ने बाजी मारी, आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Son of Sardaar 2 vs Dhadak 2 Box Office: सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. अजय देवगन और सिद्धांत चतुर्वेदी की मूवी कोई खास कमाल बॉक्स ऑफिस पर नहीं कर पाई. सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 ने धीमी शुरुआत की और कमाई बेहत निराशानजनक रही. दोनों मूवीज ने सिंगल डिजिट में कमाई की. दोनों सीक्वल मूवीज ने कमजोर प्रदर्शन किया . चलिए आपको बताते हैं कि दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर आगे है.

सन ऑफ सरदार 2 की कमाई घटी

मोहित सूरी की फिल्म सैयारा और महावतार नरसिम्हा के सामने सन ऑफ सरदार 2 की हालत खराब हो गई. फिल्म से उम्मीद थी कि वह तगड़ी ओपनिंग करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन अभी तक 0.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. शाम तक नंबर्स में फेरबदल संभव है. टोटल कमाई मूवी ने 6.77 करोड़ रुपये का कर लिया है. उम्मीद है कि वीकेंड पर मूवी थोड़ा बेहतर प्रदर्शन कर सकती है.

  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 1: 6.75 करोड़ रुपये
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 2: 0.02 करोड़ रुपये

कुल कमाई- 6.77 करोड़ रुपये

धड़क 2 का कैसा है बॉक्स ऑफिस पर हाल

धड़क 2 का भी हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल है. फिल्म को दर्शकों से कोई खास रिस्पांस नहीं मिला. मूवी में तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी ने मुख्य किरदार निभाया हैं. पहली बार दोनों ने साथ में स्क्रीन शेयर किया है. ओपनिंग डे पर मूवी ने सिंगल डिजिट में कमाई की. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दिन मूवी ने 0.02 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. हालांकि शाम तक ये नंबर्स में इजाफा हो सकता है. नेट कमाई मूवी ने 3.37 करोड़ रुपये की कर ली है.

  • Dhadak 2 Box Office Collection Day 1: 3.37 करोड़ रुपये
  • Dhadak 2 Box Office Collection Day 2: 0.02 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 3.37 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2: अजय देवगन ने सनी देओल संग अपने बॉन्ड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उन्हें कोई हरा नहीं सकता

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola