Son of Sardaar 2: अजय देवगन ने सनी देओल संग अपने बॉन्ड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उन्हें कोई हरा नहीं सकता
Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Aug 2025 11:51 AM
ajay devgn on bond with sunny deol
Son of Sardaar 2: फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' के एक सीन में अजय देवगन, सनी देओल को कॉपी करते दिखे थे. ये सीन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. अब एक इंटरव्यू में अजय ने सनी संग अपने बॉन्ड को लेकर बात की. उन्होंने एक्टर की तारीफ की.
Son of Sardaar 2: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ और सिद्धांत चतुर्वेदी अभिनीत ‘धड़क 2’ ने थिएटर्स में दस्तक दी है. दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी. इसके अलावा मूवी को अहान पांडे की सैयारा और महावतार नरसिम्हा से भी टफ कंपीटीशन मिलेगा. सन ऑफ सरदार 2 में अजय ने जस्सी और मृणाल ठाकुर- राबिया के रूप में दिखे हैं. मृणाल एक पाकिस्तानी महिला का रोल निभा रही है. फिल्म के ट्रेलर में अजय, बॉर्डर में सनी देओल के किरदार की मिमक्री करते दिखे थे. अब अजय ने सनी संग अपने बॉन्ड को लेकर बात की.
सनी देओल संग बॉन्ड पर क्या बोले सनी देओल ?
अजय देवगन ने जाट एक्टर सनी देओल संग अपने बॉन्ड को लेकर कहा, वह मेरे पड़ोसी है. जब हम छोटे थे, तब मैं और बॉबी साथ में बड़े हुए थे. सनी पाजी एक ऐसे इंसान है जिनकी हम बहुत इज्जत करते थे और हम उनसे बहुत प्रभावित थे. हम अभी भी उन पंच के बारे में बात करते हैं, जो उन्होंने स्क्रीन पर दिए थे. उन्हें कोई हरा नहीं सकता.
मृणाल ठाकुर बोलीं- ये मेरी पहली कमर्शियल फिल्म है
पहली बार अजय देवगन और मृणाल ठाकुर ने साथ में काम किया हैं. सन ऑफ सरदार 2 में दोनों की केमेस्ट्री काफी अच्छी लगी है. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में एक्ट्रेस ने कहा, ”मुझे जस्सी (अजय देवगन) को फिल्म में परेशान करने में बहुत मजा आया. इस फिल्म में चार औरतें मिलकर उन्हें परेशान करती है. ये मेरी पहली कमर्शियल फिल्म है. मैं ग्रेटफुल हूं अजय सर की और डायरेक्टर की जिन्होंने मुझे ये मौका दिया. मैं खुद को राबिया के किरदार में सोच भी नहीं पा रही थी और फिल्म में जस्सी को टॉर्चर करना था, तो मैं सोच रही थी ‘क्या मैं ये सब कर पाऊंगी?’ लेकिन फिर दीपक सर (डोबरियाल), कुब्रा , रोशनी और बाद में चंकी सर के साथ सबने मिलकर काफी मजा किया. दीपक सर के साथ तो मुझे बहुत मजा आया.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










