Son of Sardaar 2 Collection Day 11: फ्लॉप हुई अजय देवगन की फिल्म, 150 करोड़ का बजट निकालना नामूमकिन, जानें टोटल कलेक्शन

Published by : Ashish Lata Updated At : 11 Aug 2025 12:00 PM

विज्ञापन

सन ऑफ सरदार 2 का 28वें दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Son of Sardaar 2 Collection Day 11: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 बॉक्स ऑफिस पर सुस्ती से कमाई करना जारी रख रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. आइये जानते हैं 11वें दिन इसकी क्या हालत है और इसने कितनी कमाई की.

विज्ञापन

Son of Sardaar 2 Collection Day 11: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, रवि किशन और मृणाल ठाकुर स्टारर सन ऑफ सरदार 2, 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. यही वजह है कि इसने सुस्ती से 11 दिनों में काफी निराशाजनक कमाई की. मूवी 50 करोड़ का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाई है. आइये जानते हैं अब तक इसका कलेक्शन कितना रहा.

सन ऑफ सरदार 2 ने कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार सन ऑफ सरदार 2 ने 11 वें दिन 0.03 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 41.68 करोड़ हो गया है. अजय देवगन की फिल्म के हिसाब से यह काफी निराशाजनक आंकड़े हैं.

सन ऑफ सरदार 2 बॉक्स ऑफिस पर कर रही संघर्ष

  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 1- 7.25 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 2- 7.5 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 3- 9.64 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 4- 2.5 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 5- 2.76 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 6- 1.64 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 7- 1.42 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 8- 1.19 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 9- 0.49 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 10- 3.38 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 11- 0.05 करोड़

Total Collection- 41.68 करोड़

सन ऑफ सरदार 2 के बारे में

विजय कुमार अरोड़ा की ओर से निर्देशित, ‘सन ऑफ सरदार 2’ साल 2012 में आई अश्विनी धीर की ओर से निर्देशित और देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और दिवंगत मुकुल देव अभिनीत हिट फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल है. मूल फिल्म में जसविंदर “जस्सी” सिंह रंधावा (अजय देवगन) अपनी पुश्तैनी संपत्ति बेचने के लिए लंदन से पंजाब लौटता है, लेकिन खुद को एक पुराने पारिवारिक झगड़े में उलझा हुआ पाता है. सीक्वल एक्शन, कॉमेडी से भरपूर है.

यह भी पढ़ें- War 2: शाहरुख या सलमान खान नहीं, ये विलेन वॉर 2 में आएगा धांसू अंदाज में नजर, ऋतिक रोशन को देगा कड़ी टक्कर

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola