War 2: शाहरुख या सलमान खान नहीं, ये विलेन वॉर 2 में आएगा धांसू अंदाज में नजर, ऋतिक रोशन को देगा कड़ी टक्कर
Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Aug 2025 11:53 AM
bobby deol in war 2
War 2: फिल्म वॉर 2 अब कुछ दिन में रिलीज हो जाएगा. फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अहम किरदार निभाते दिखेंगे. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि फिल्म में शाहरुख खान या सलमान खान कैमियो करते दिखेंगे. हालांकि अब किसी और एक्टर का नाम सामने आ रहा, जो कैमियो रोल करते दिखेंगे.
War 2: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित फिल्म का क्लैश रजनीकांत की कुली से होगी. दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई. सोशल मीडिया पर दोनों मूवीज को लेकर फैंस अपनी एक्साइटमेंट दिखा रहे हैं. कुछ समय से सुनने में आ रहा कि वॉर 2 में शाहरुख खान या सलमान खान कैमियो करते दिखेंगे. हालांकि अब एक रिपोर्ट आई कि दोनों खान कैमियो नहीं कर रहे.
वॉर 2 में नहीं होगा सलमान खान और शाहरुख खान का कैमियो
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, वॉर 2 में ना सलमान खान होंगे और ना ही शाहरुख खान, लेकिन फिल्म में उनके नाम की चर्चा जरूर है. आदित्य चोपड़ा अपने विजन के साथ आगे बढ़ रहे हैं और तीनों सुपरस्टार्स को एक फिल्म में लाना चाहते हैं. वह तीनों सुपरस्टार्स को साथ लाने के लिए एक मेगा प्रोजेक्ट बना रहे हैं और इसलिलि उन्हें उस प्रोजेक्ट के लिए बचा कर रख रहे हैं. ये प्रोजेक्ट डेवलपमेंट स्टेज में है. रिपोर्ट की मानें तो वॉर 2 में बॉबी देओल कैमियो करते दिखेंगे.
नये विलेन बनकर एंट्री लेंगे बॉबी देओल
रिपोर्ट के अनुसार, वॉर 2 के साथ आदित्य चोपड़ा, बॉबी देओल को यूनिवर्स में लाना चाहते हैं. यह बॉबी के किरदार का धमाकेदार इंट्रोडक्शन होगा, जो आने वाले समय में कहानी के सबसे बड़े विलनों में से एक होंगे. उन्होंने फिल्म की नेगेटिव फोर्स यानी बॉबी देओल को सामने लाने का फैसला किया है.
वॉर 2 में दिखेगा जबरदस्त क्लैश
अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित वॉर 2 साल 2019 में रिलीज हुई वॉर की सीक्वल है. ये वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का छठा चैप्टर है. फिल्म में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर खलनायक के रोल में दिखेंगे, जबकि कियारा आडवाणी संग ऋतिक रोशन रोमांस करते दिखेंगे. फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषा में रिलीज होगी. मूवी में दोनों स्टार्स के बीच जबरदस्त क्लैश देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें- Coolie Vs War 2 Box Office: राजनीकांत की ‘कुली’ ने वॉर 2 को दी करारी टक्कर, एडवांस बुकिंग में ही कमा डाले 16 करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










