Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 4: हिट या फुस्स? ‘सन ऑफ सरदार 2’ के चौथे दिन की कमाई देख उड़ जाएंगे होश, जानें कुल कलेक्शन
Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Aug 2025 8:21 AM
Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 9
Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 4: सन ऑफ सरदार 2 की कमाई अब थोड़ी बेहतर हुई है. फिल्म ने ओनपिंग डे पर अपनी कमाई से प्रभावित नहीं किया था. अजय देवगन, मृणाल ठाकुर, रवि किशन, नीरू बाजवा स्टारर फिल्म ने चौथे दिन कितनी कमाई की, यहां जानिए.
Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 4: अजय देवगन अभिनीत सन ऑफ सरदार 2 को बॉक्स ऑफिस पर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. फिल्म 1 अगस्त को रिलीज हुई और उसका सामना धड़क 2 और सैयारा से हुआ. कई दर्शकों को फिल्म काफी मजेदार लगी, को कई दर्शकों ने मूवी को बकवास बताया. फिल्म को समीक्षकों से भी मिला-जुला रिएक्शन मिला. इस कॉमेडी सीक्वल ने चौथे दिन कितनी कमाई की, यहां जानिए.
चौथे दिन हिट या फुस्स हुई सन ऑफ सरदार 2
sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, चौथे दिन अजय देवगन, मृणाल ठाकुर, रवि किशन, नीरू बाजवा स्टारर सन ऑफ सरदार 2 ने 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. कुल कमाई फिल्म ने 25.15 करोड़ रुपये की कर ली. हालांकि शाम तक फाइनल आंकड़े आ जाएंगे. रिलीज के पहले सोमवार को मूवी कोई खास कमाल नहीं कर पाई. दर्शकों को फिल्म प्रभावित नहीं कर पाई. ‘सैकनिल्क’ के मुताबिक, फिल्म का बजट 100 करोड़ है. ऐसा लगता है बजट का लागत निकालने में फिल्म की जी-जान से कोशिश करनी होगी.
सन ऑफ सरदार 2 का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 1- 7.25 करोड़
- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 2- 7.5 करोड़
- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 3- 9.64 करोड़
- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 4- 0.1 करोड़
Son of Sardaar 2 Total Collection- 25.15 करोड़
अजय देवगन की आने वाली फिल्में
अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर भी चर्चा है. इसके अलावा उनकी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ भी सुर्खियों में है. इसके निर्देशक अंशुल शर्मा है. फिल्म में उनके साथ रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों अजय के साथ मुंबई के विभिन्न सेटों पर 12 दिनों के शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं. एक्टर फिर से गोलमाल 5 से दर्शकों को हंसाएगे. सन ऑफ सरदार 2 के अंत में रोहित शेट्टी ने कैमियो रोल निभाया था और उन्होंने गोलमाल 5 की घोषणा की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










