Son Of Sardaar 2 Box Office Collection Day 2: हिट या फ्लॉप, दूसरे दिन अजय देवगन की फिल्म ने कितनी कमाई की, कलेक्शन ने चौंकाया
Published by : Divya Keshri Updated At : 02 Aug 2025 8:48 AM
सन ऑफ सरदार 2 का 28वें दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Son Of Sardaar 2 Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ को रिलीज के दूसरे दिन भी खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. 'सैयारा' और 'महावतार नरसिम्हा' की मजबूत पकड़ के बीच फिल्म की कमाई प्रभावित हुई. चलिए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की.
Son Of Sardar 2 Box Office Collection Day 2: सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 दोनों बड़े बैनर की फिल्में 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की. अजय देवगन, मृणाल ठाकुर, रवि किशन, नीरू बाजवा, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा स्टारर फिल्म को दर्शकों से कोई खास रिस्पांस नहीं मिला. दूसरी तरफ सैयारा और महावतार नरसिम्हा की आंधी में मूवी ज्यादा कलेक्शन नहीं कर पाई. चलिए आपको दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.
पहले दिन ही फुस्स हुई सन ऑफ सरदार 2
Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, सन ऑफ सरदार 2 ने दूसरे दिन 0.02 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जो शाम तक अपडेट हो जाएंगे. पहले दिन सिर्फ 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की. टोटल कमाई अभी तक 6.77 करोड़ रुपये की हुई है. यह ओरिजनल सन ऑफ सरदार से बेहक कम है. अजय और सोनाक्ष सिन्हा स्टारर फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. जबकि अजय की इस साल रिलीज हुई फिल्म रेड 2 ने पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था. ऐसे में सन ऑफ सरदार 2, रेड 2 की कमाई से काफी पीछे रह गई. वहीं, सन ऑफ सरदार 2 के साथ रिलीज हुई फिल्म धड़क 2 ने भी पहले दिन कोई खास कमाई नहीं की.
मूवी की स्टारकास्ट
विजय कुमार अरोड़ा की ओर से निर्देशित फिल्म सन ऑफ सरदार 2 में अजय देवगन- जस्सी के रूप में, नीरू बाजवा डिंपल के रूप में, रवि किशन राजा के रूप में, संजय मिश्रा बंटू पांडे के रूप में, मृणाल ठाकुर राबिया के रूप में दिखे हैं. मूवी में उनके अलावा मुकुल देव, शरत सक्सेना, विंदू दारा सिंह, कुबेर सैत, चंकी पांडे, रोशनी वालिया, अश्विनी कालसेकर, डॉली अहलूवालिया, साहिल मेहता भी नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2: अजय देवगन ने सनी देओल संग अपने बॉन्ड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उन्हें कोई हरा नहीं सकता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










