ePaper

राखी सावंत की मां के इलाज के लिए आगे आए सोहेल खान, बोले- 'किसी चीज की जरूरत है तो मुझे कॉल कीजिए...'

Updated at : 27 Feb 2021 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
राखी सावंत की मां के इलाज के लिए आगे आए सोहेल खान, बोले- 'किसी चीज की जरूरत है तो मुझे कॉल कीजिए...'

Sohail Khan helps rakhi sawant: बिग बॉस 14 फेम राखी सावंत (Rakhi Sawant) की मां कैंसर से जूझ रही हैं. हाल ही में राखी ने अपनी मां जया सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था. वीडियो में उनकी मां अस्पताल में दिख रही थी. अब इस कठिन समय में उनकी मदद के लिए सलमान खान के भाई सोहेल खान (Sohail Khan) आगे आए है. उन्होंने राखी की मां के जल्दी ठीक होने की दुआ करते हुए अपना पूरा सपोर्ट देने की बात कही है.

राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर सोहेल खान का वीडियो पोस्ट किया है. इसे शेयर कर कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘वर्ल्ड के मेरे बेस्ट भाई, सोहेल भाई, सलमान भाई.’ वीडियो में सोहेल कहते दिख रहे है कि, ‘राखी, माई डियर, आपको तुम्हें आपकी मां को किसी चीज की जरूरत है तो मुझे कॉल कीजिए, मैं आपकी मां से कभी मिला नहीं हूं लेकिन मैं आपको जानता हूं.

https://www.instagram.com/tv/CLwtk3GnvwF/

आगे सोहेल कहते है, आप बहुत स्ट्रॉन्ग हो और उनकी बेटी होने के नाते आपकी मां कितनी स्ट्रॉन्ग होंगी. मैं उनके जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं. आप केवल उनके साथ बनी रहें और सब कुछ ठीक हो जाएगा. जब वह ठीक हो जाएंगी तो मैं उनसे बात करूंगा.’

Also Read: कैंसर का इलाज करा रही राखी सांवत की मां का इमोशनल VIDEO वायरल, बोलीं- ‘सलमान जी, थैंक यू बेटा’

गौरतलब है कि बीते दिन राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मां का एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में वो कहती है, ‘सलमान जी, थैंक यू बेटा. सोहेल जी थैंक यू. ये जो अभी मेरा कीमो चढ़ रहा है, मैं अभी हॉस्पिटल में हूं. आज का चार हो गया, दो बाकी है, उसके बाद ऑपरेशन होगा. आप लोग को परमेश्वर खूब आगे बढ़ाए और आप लोग सही सलामत रहो.

https://www.instagram.com/p/CLuBEGbA7_p/

कश्मीरा शाह- कविता कौशिक भी मिलने आए

राखी की मां से अस्पताल में कई टीवी हस्तियां भी मिलने आई थी, जिसमें कश्मीरा शाह, कविता कौशिक, भावना सेठ का नाम शामिल हैं. बता दें कि कि बिग बॉस 14 में राखी बतौर चैलेंजर आई थीं. बिग बॉस के घर में राखी ने सबको खूब हंसाया था. दर्शकों के दिल जीतते हुए राखी ने टॉप 5 में अपनी जगह पक्की, लेकिन फिनाले में 14 लाख रुपए लेकर बाहर हो गईं थी.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola