Sitaare Zameen Par: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने सितारे जमीन पर का किया रिव्यू, जानें क्या कहा

Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Jun 2025 9:21 AM

विज्ञापन

Mahesh Babu reviews Sitaare Zameen Par

Sitaare Zameen Par: आमिर खान की हालिया रिलीज हुई फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बातें हो रही है. फिल्म को कई बॉलीवुड सेलेब्स का सपोर्ट मिला है, जिन्होंने मूवी की सराहना की. अब साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू ने फिल्म का रिव्यू किया है.

विज्ञापन

Sitaare Zameen Par: आमिर खान की आखिरी रिलीज हुई फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हो गई थी. अब तीन साल बाद सितारे जमीन पर से आमिर ने दमदार वापसी की और छा गए. उनकी लेटेस्ट रिलीज सितारे जमीन पर की तारीफ सेलेब्स के साथ-साथ मीडिया यूजर्स कर रहे हैं. ये मूवी तारे जमीन पर की अगली कड़ी है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी. आमिर ने साफ कर दिया कि ये फिल्म ओटीटी पर नहीं आएगी. फिल्म का रिव्यू अभी तक कई सेलेब्स ने किया है. अब इसमें एक नाम साउथ सुपरस्टार महेश बाबू का भी जुड़ गया है.

सितारे जमीन पर का महेश बाबू ने किया रिव्यू

सितारे जमीन पर का निर्देशन आर.एस. प्रसन्ना ने किया है, जो 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई. फिल्म का रिव्यू करते हुए साउथ एक्टर महेश बाबू ने अपने एक्स पर लिखा, सितारे जमीन पर चमक रही है और वो भी जबरदस्त तरीके से… ये फिल्म आपको हंसाएगी, रुलाएगी और ताली बजाने पर मजबूर कर देगी. आमिर खान की बाकी क्लासिक फिल्मों की तरह आप थिएटर से एक बड़ी मुस्कान के साथ बाहर निकलेंगे. प्यार और सम्मान. इसके साथ उन्होंने आमिर और फिल्म के डायरेक्टर को टैग भी किया है.

सितारे जमीन पर ने तीन दिन में कितनी कमाई की

सितारे जमीन पर में आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा के अलावा दस नये चमकते कलाकारों ने काम किया है. इसमें ऋषभ जैन, नमन मिश्रा, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, सिमरन मंगेशकर, अरूश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा,ऋषि शाहनी और संवित देसाई का नाम हैं. सबने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. इसके अलावा फिल्म में अंकिता सहगल, गुरपाल सिंह, बृजेन्द्र काला और डॉली आहलूवालिया ने काम किया हैं. फिल्म ने तीन दिन में अबतक बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

यह भी पढ़ें–  Top 10 Hindi Biggest Openers of 2025: ओपनिंग डे का सिंहासन छावा के नाम, सितारे जमीन पर और जाट रह गई हांफती

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola